फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepesh Bhan: 'मलखान' के निधन से सदमे में हैं 'मनमोहन तिवारी', आखिरी वीडियो कर देगा भावुक

Tue, 26 Jul 2022 03:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 26 Jul 2022 03:09 PM IST
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hai malkhan deepesh bhan death manmohan tiwari rohitash gaud share last video
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के स्टार दीपेश भान यानि मलखान के निधन से शो की पूरी स्टार कास्ट सदमे में है। अभी तक किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि दीपेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। शो में नजर आने वाले तीन आवारा दोस्त टीका, मलखान और टिल्लू की जोड़ी टूट गई है। महज 41 साल की उम्र में दीपेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन पर बहुत मजेदार शख्स थे। वह हमेशा सभी को हंसाते रहते थे और सोशल मीडिया पर फनी वीडियो साझा करते रहते थे। हाल ही में भाभी जी घर पर हैं के किरदार मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश गौर ने एक वीडियो साझा किया है, जो दीपेश के निधन के ठीक एक दिन पहले का है। 

bhabhiji ghar par hai malkhan deepesh bhan death manmohan tiwari rohitash gaud share last video
Deepesh Bhan - फोटो : twitter

भाबी जी घर पर हैं में मलखान के किरदार से सभी का दिल जीतने वाले दीपेश भान का शनिवार की सुबह निधन हो गया था। वह क्रिकेट खेलने गए थे और उसी दौरान गिर गए। तुरंत उनको अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया था। दीपेश भाबी जी घर पर हैं का एक अभिन्न हिस्सा थे। उनकी फिटनेस देखकर कोई ये नहीं कह सकता था कि ये शख्स इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चला जाएगा। दीपेश के निधन से सबसे ज्यादा टिल्लू यानि सलीम जैदी को सदमा लगा है। शो में टिल्लू और मलखान की पक्की दोस्ती थी। 

bhabhiji ghar par hai malkhan deepesh bhan death manmohan tiwari rohitash gaud share last video
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

मनमोहन तिवारी यानि रोहिताश गौर ने दीपेश का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें मलखान, मनमोहन तिवारी और डेविड मिश्रा बातें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को रोहिताश ने शुक्रवार के शूट के बाद बनाया था और वह इसे शनिवार को पोस्ट करने वाले थे, लेकिन शनिवार को दीपेश सभी को छोड़कर चले गए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohitashv Gour (@rohitashvgour)

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hai malkhan deepesh bhan death manmohan tiwari rohitash gaud share last video
टीका-मलखान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को साझा करते हुए रोहिताश ने लिखा- 'यह हमारे छोटे भाई दीपेश उर्फ मलखान के साथ हमारी लास्ट वीडियो जो हमने अपने मेकअप रूम में बनाई थी। कितना जिंदा दिल इंसान था वो। जहां भी जैसे भी हो सुख से रहना मेरे भाई, बस यही उपरवाले से कामना है'। दीपेश के निधन के बाद रोहिताश ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कल रात तक हमने शूट किया था और आज सुबह भी शूट पर ही मिलना था, लेकिन अब दीपेश हमारे बीच नहीं रहे ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed