फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina-Vicky: विक्की-कटरीना को धमकी देना सनकी आशिक को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाया पुलिस कस्टडी का फरमान

Tue, 26 Jul 2022 02:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Jul 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Katrina kaif Vicky kaushal gets death threat Mumbai police arrests accused threatening Bollywood couple
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने इस व्यक्ति को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 

Katrina kaif Vicky kaushal gets death threat Mumbai police arrests accused threatening Bollywood couple
katrina kaif, vicky kaushal - फोटो : instagram

जानकारी के मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल को धमकी देने वाले शख्स का नाम मनविंदर सिंह है, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। मनविंदर कटरीना कैफ का बड़ा फैन है और वह अभिनेत्री से शादी भी करना चाहता है। इसी वजह से मनविंदर बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर कटरीना को लगातार परेशान कर रहा था। बता दें कि विक्की कौशल की शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।। 

Katrina kaif Vicky kaushal gets death threat Mumbai police arrests accused threatening Bollywood couple
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

29 मई को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिनेमा जगत से जुड़े कई सितारों को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर के निधन के कुछ समय बाद ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद, स्वरा भास्कर, करण जौहर, मनु पंजाबी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif Vicky kaushal gets death threat Mumbai police arrests accused threatening Bollywood couple
कटरीना विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने बीते साल ही 9 दिसंबर को जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और जब दोनों शादी कर रहे थे तब भी वेडिंग फंक्शन को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की गई थी और अब दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बीता रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed