'भाबी जी घर पर हैं' फेम अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन की खबर से सेलेब्स से लेकर फैंस तक सदमे में हैं और उनके परिवार की हालत भी ठीक नहीं है। दीपेश भान इस सीरियल में मलखान का किरदार निभाते थे, जिसे लोगों द्वारा हमेशा पसंद किया गया। सोमवार को दीपेश भान की प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें 'भाबी जी घर पर हैं' के सितारे नम आंखों से दीपेश भान को श्रद्धांजलि देते हुए दिखे।
Deepesh Bhan: 'मलखान' को याद कर फूट-फूट कर रोईं शुभांगी अत्रे, इन सितारों ने दी दीपेश भान को श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:05 PM IST
सार
टीवी अभिनेता दीपेश भान की प्रेयर मीट में 'भाबी जी घर पर हैं' की स्टार कास्ट का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन