इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स के एंट्री की होड़ मची हुई है । इसकी शुरुआत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से कर दी है । कुछ समय बाद सैफ की बेटी सारा अली खान और फिर संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर जल्द फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं ।
29 साल पहले जिस एक्ट्रेस ने सलमान को बनाया था सुपरस्टार, अब उसी का बेटा बोला- 'मां की वजह से..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनके अलावा सलमान खान की कोस्टार भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की भी बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है । अभिमन्यु की डेब्यू फिल्म का नाम 'मर्द को दर्द नहीं होता' है । हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिमन्यु ने मीडिया से बात की ।
A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on
उन्होंने कहा, 'मैं जब अपनी मां के साथ होता हूं तभी पब्लिक में लोग मुझे पहचानते हैं । मेरा फिल्म इंडस्ट्री में कोई दोस्त नहीं है । मैं फिल्मों की पार्टी में भी कभी नहीं जाता । मेरी परिवरिश ने मुझे एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी है।'
Me - 1 Monday - 0 #mardkodardnahihota #mkdnh
A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on
28 साल के अभिमन्यु ने बताया कि उनको ये प्रोजेक्ट कैसे मिला? इस पर उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझे ऑडिशन का स्क्रीन शॉट भेजा था । जिसमें उन्हें मार्शल आर्ट फिल्म के लिए हीरो चाहिए था । तब मैंने वहां ऑडिशन दिया ।'
'मेरा ऑडिशन 30 मिनट तक चला था । मुझे कोई उम्मीद नहीं थी कि मेरा सिलेक्शन होगा लेकिन हो गया । मैंने इससे पहले करीब 20-30 ऑडिशन दिए थे ।' फिल्म में आने से पहले अभिमन्यु अपना बिजनेस करना चाहते थे लेकिन फिर उनका इंट्रेस एक्टिंग और फिल्म मेकिंग में हो गया ।