फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में सलमान-कटरीना के लव सीन पर बोले डायरेक्टर- 'ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने'

Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 01 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bharat director Ali Abbas Zafar said audience feel Salman Khan Katrina Kaif made for each other
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस बीच अली अब्बास ने फिल्मों में सलमान और कटरीना के लव सीन्स को लेकर बड़ी बात बोली हैं। 
Bharat director Ali Abbas Zafar said audience feel Salman Khan Katrina Kaif made for each other
katrina kaif salman khan - फोटो : file photo
कटरीना कैफ, सलमान खान और अली अब्बास जफर ने 'भारत' से पहले फिल्म 'टाइगर जिंदा हैैं' में साथ काम किया था। दर्शकों ने इन तीनों के काम को काफी पसंद भी किया था। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अली अब्बास जफर ने फिल्मों में सलमान खान और कटरीना कैफ के लव सीन को लेकर बोला है कि उन्हें इन दोनों के बीच लव सीन बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। 
 
Bharat director Ali Abbas Zafar said audience feel Salman Khan Katrina Kaif made for each other
Ali Abbas Zafar - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि,' मुझे बहुत बार लगा है कि मैं सलमान और कटरीना के बीच कभी लव सीन नहीं लिख सकता, क्योंकि जब भी सलमान खान कटरीना को देखते हैं तो आप सभी (दर्शक) खुद ही समझ जाते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। इसलिए मेरे लिए सबसे मुश्किल काम होता है उनके इस सीन को और वास्तविक बनाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat director Ali Abbas Zafar said audience feel Salman Khan Katrina Kaif made for each other
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
अली अब्बास आगे कहते हैं,' ये दोनों बेहद शानदार कलाकार हैं। इस बात का एहसास मुझे 'टाइगर जिंदा हैं' की शूटिंग के दौरान हो गया था, जिसमें दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया फिर एक-दूसरे को वापस लाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसा ही कुछ 'भारत' में होता है जब ये दोनों पहली मुलाकात में प्यार करने लगते हैं। जो कि कहानी के हिसाब से बहुत ही स्वाभाविक लगता है। 
विज्ञापन
Bharat director Ali Abbas Zafar said audience feel Salman Khan Katrina Kaif made for each other
bharat film poster - फोटो : twitter
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' सलमान खान और कटरीना कैैफ के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed