{"_id":"5ce4f997bdec22074c2630a6","slug":"bharat-film-promotion-salman-khan-said-i-want-children-but-dont-want-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"53 की उम्र में पिता बनने के लिए सलमान खान ने रखी शर्त, बोले- 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
53 की उम्र में पिता बनने के लिए सलमान खान ने रखी शर्त, बोले- 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 22 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही सेरोगेसी से पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। सलमान खान 53 साल हैं और अभी तक शादी नहीं की है। ऐसे में लगातार सलमान के फैंस और उनके दोस्तों के बीच यही चर्चा रहती हैं कि आखिर वह कब शादी करेंगे। हाल ही में 'भारत' (Bharat) फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे सलमान खान ने बताया कि वह बच्चे तो चाहते हैं लेकिन मां नहीं चाहते।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान ने मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। सलमान खान ने कहा- 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन बच्चों के साथ मां आती है। मैं मां को नहीं चाहता लेकिन बच्चों को मां की जरूरत होती है। मेरे पास उनकी देखभाल करने के लिए पूरा गांव है।' सलमान खान का यह बयान वायरल हो रहा है। साथ ही सेरोगेसी के पिता बनने की प्लानिंग की खबरों को कहीं ना कहीं और हवा भी दे रहा है।
3 of 5
Salman Khan Salim Khan Ahil
- फोटो : instagram
इससे पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वह अच्छे बेटे हैं और अच्छे पिता बन सकते हैं लेकिन अच्छा पति नहीं बन पाएंगे।' टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था सलमान खान (Salman Khan) सरोगेसी के जरिए पिता बनने की सोच रहे हैं। सलमान खान को बच्चों से कितना लगाव है इस बात से हर कोई वाकिफ है। वह कई बार छोटी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सलमान के यह मस्ती भरे वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan, disha patani
- फोटो : social media
दरअसल, सलमान से जब भी शादी का सवाल पूछा जाता है तो वह हमेशा गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए। सलमान की इन गोल मोल बातों से इतना तो जरूर साफ है कि वह अभी शादी के मूड में तो बिल्कुल भी नहीं हैं। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ तो जुड़ा लेकिन वह अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
इन सेलिब्रिटीज में सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है। फिलहाल सलमान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बेचलर कहा जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इन स्टार्स में शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर और सनी लियोनी का नाम शामिल है। सलमान खान की 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।