{"_id":"60eecbb0bbdf543fa802f96a","slug":"bharti-singh-reveals-she-lost-her-father-when-she-was-2-says-she-has-no-pictures-of-him-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सभी को हंसाने वाली भारती सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- कभी नहीं मिला पिता-भाई का प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: सभी को हंसाने वाली भारती सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- कभी नहीं मिला पिता-भाई का प्यार
कहते हैं जो सबसे ज्यादा हंसता है वो अंदर से काफी दुखी होता है और अक्सर अपने गमों को छिपाता रहता है। कुछ ऐसा ही क्यूट कॉमेडियन भारती सिंह भी करती हैं। भारती सिंह अक्सर हंसी-ठिठोली करती हुईं और लोगों को हंसाती हुई दिखती हैं। लेकिन वो अंदर से थोड़ा सा दुखी रहती हैं। कॉमेडियन ने अपने दर्द को एक पॉडकास्ट के जरिए बयां किया है। अपने बारे में बताते हुए भारती काफी भावुक हो गईं। दरअसल, भारती मनीष पॉल के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं और इसी दौरान उन्होंने अपने बारे में कई चीजें बताई हैं।
भारती सिंह ने इस पॉडकास्ट में बताया कि, 'मेरी जिंदगी में केवल मेरी मां ही थी, पिता नहीं थे, जब मैं दो साल की थी तो उनकी डेथ हो गई थी। मैंने उन्हें देखा तक नहीं, ना ही मेरे घर में उनका कोई फोटो है, मैं उनकी कोई तस्वीर घर में लगाने नहीं देती। मेरी बहन और भाई को पिता का प्यार मिला है लेकिन मुझे नहीं। लेकिन मुझे तो अपने भाई तक का प्यार नहीं मिला क्योंकि सब अपने-अपने काम में बिजी थे। अब शादी के बाद जब मुझे अपने पति हर्ष का प्यार मिला तो समझ आता है कि कोई लड़का आपकी केयर करता है ना तो कैसे करता है।'
भारती सिंह ने अपनी जिंदगी को काफी संघर्षों के साथ बिताई है। इसके पहले एक इंटरव्यू में कॉमेडियन ने कहा था, 'मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हूं और हम तीन भाई-बहन हैं। मेरी मां ने 17 साल की उम्र में शादी की थी और आप यकीन नहीं करेंगे कि 23 साल की उम्र तक वह तीन बच्चों की मां बन चुकी थी।'
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन ने आगे कहा था, 'मैंने अपने पापा को 2 साल की उम्र में ही खो दिया था। इसलिए उनसे जुड़ी कोई याद मेरे साथ नहीं है। मां ने दोबारा शादी करने की बजाय हमारे लिए स्ट्रगल का रास्ता चुना। मेरा ज्यादातर बचपन गरीबी में बीता। बड़े भाई-बहन का दिन-रात हमारे लिए खाना और सुरक्षित छत जुटाने में बीतता था। कभी-कभी तो हमें आधा पेट खाना खाकर ही सोना पड़ता था।'
भारती सिंह के परिवार की बात करें तो तो उनके उनके भाई धीरज सिंह अमृतसर में जनरल स्टोर चलाते हैं। जबकि बड़ी बहन पिंकी राजपूत भी अमृतसर में ही सेटल हो चुकी हैं। अब भारती भी शादी करके सेटल हो चुकी हैं। भारती ने लाफ्टर चैलेंज के सीजन चार से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारती ने कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शोज किए और इसी दौरान उनकी मुलाकात राइटर हर्ष लिंबाचिया से हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
हर्ष और भारती में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। भारती हर्ष से सात साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन सात साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने 'पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक' के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म 'मलंग' का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।