कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जहां पिछले दिनों चंदन प्रभाकर ने 'द कपिल शर्मा शो' में दोबारा एंट्री की है तो वहीं अब खबरे हैं कि भारती सिंह भी उनकी टीम को जल्द ही ज्वाइन करने वाली हैं।
कपिल की नैया पार लगाने आ रही उनकी ये स्टूडेंट, क्या अब बढ़ेगी TRP?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती ने कहा, 'कपिल कॉलेज में मेरे टीचर थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, वो एक परिवार की तरह है और उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य है। मुझे फैंस की सिर्फ दुआएं चाहिए।'
बता दें कि कपिल थियेटर में अपने काम के लिए जाने जाते थे। भारती का कहना है कि उन्होंने कपिल से थियेटर सीखा है और वो उनकी रिस्पेक्ट करती हैं।
फिलहाल भारती ने अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं कि है वो पहले अपने किरदार के लिए टीम से मिलेंगी। भारती ने बताया, 'मैं तीन में अपनी शूटिंग शुरू करने वाली हूं। लेकिन पहले हम इस बारे में मीटिंग करेंगे की मेरा अलग किरदार होगा या मैं इसमें किसी की रिश्तेदार बनूंगी।'
पहले ये कहा जा रहा था कि भारती के साथ शो में उनके मंगेतर हर्ष लिम्बचिया में होंगे। लेकिन भारती ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, 'हमने नच बलिए 8 साथ में किया है, अब सबको लग रहा है कि हम सब कुछ साथ में करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।'