फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Box Office Collection: 'भेड़िया' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, नौवें दिन भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंची कमाई

Sat, 03 Dec 2022 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Dec 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection day 9 Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Second Saturday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले वीकएंड पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था, हालांकि 'दृश्यम 2' की तुलना में फिल्म की कमाई बहुत कम रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना बिजनेस किया है।


Ajay Devgn: अजय देवगन को स्कूटी चलाता देख दौड़ पड़ी भीड़, वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कही यह बात

Bhediya Box Office Collection day 9 Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Second Saturday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर 28.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.48 करोड़, शनिवार को 9.57 करोड़ और रविवार को सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई में जो गिरावट शुरु हुई वह दूसरे शुक्रवार तक जारी रही। फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़, पांचवें दिन 3.45 करोड़, छठवें दिन 3.2 करोड़ और सातवें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 42.05 करोड़ की कमाई की।
Randeep Hooda: ‘सिख वे नहीं होते जैसे फिल्मों में दिखाए जाते हैं’, रणदीप हुड्डा ने अमर उजाला से कही मन की बात

Bhediya Box Office Collection day 9 Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Second Saturday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि दूसरे वीकएंड की शुरुआत यानी शुक्रवार के दिन यह फिल्म महज 2.06 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी। इस बीच अब फिल्म के नौवें दिन का कलेक्शन भी आ चुका है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने मामूली उछाल दर्ज करते हुए 3.25 करोड़ की कमाई की है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल बिजनेस अब 47.37 करोड़ रुपये हो चुका है। 
KRK: आयुष्मान खुराना को लड़की की तरह बताने पर खुद ही ट्रोल हुए केआरके, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection day 9 Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Second Saturday Earnings
फिल्म: भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी हैं जिनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में दिखेंगे। फिल्म में उनकी को-स्टार जान्हवी कपूर हैं। वहीं, कृति सेनन प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Drishyam 2 Box Office Day 16: तीसरे शनिवार को 'दृश्यम 2' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed