{"_id":"634e48403d7f9a43780a02a1","slug":"bhediya-film-kriti-sanon-first-look-reveal-after-varun-dhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhediya: हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhediya: हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भेड़िया फिल्म से कृति सेनन का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वरुण बहुत ही खतरनाक रूप में नजर आ रहे थे। अब इस फिल्म से कृति सेनन का भी नया लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में कृति बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 4
भेड़िया फिल्म से कृति सेनन का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन और वरुण धवन दोनों ने ही फिल्म से अभिनेत्री के नए लुक का पोस्टर साझा किया है। भेड़िया में कृति सेनन डॉक्टर अनिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। अपने पहले लुक को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'मिलिए डॉक्टर अनिका से, भेड़िया की डॉक्टर, इंसानों कृपया अपने रिस्क पर आना'। इसके साथ ही पोस्टर में ये भी लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।
कृति सेनन के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर पर भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म को 3डी और 2डी दोनों में रिलीज किया जाएगा। कृति और वरुण की एकसाथ ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भेड़िया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री और बाला जैसी सफल फिल्मों के बाद निर्देशक अमर कौशिक ये तीसरी फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के पोस्टर और भव्य दृश्यों ने फिल्म के ट्रेलर के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।