बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। कुछ फिल्मों के जरिए ही अभिनेता लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाली वरुण धवन जल्द ही इंडस्ट्री में अपना एक दशक पूरा करने वाले हैं। इस खास मौके पर वरुण फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं। दरअसल, इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे करने के अवसर पर एक्टर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं।
Bhediya: सामने आई वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ के ट्रेलर रिलीज की डेट, इस खास मौके पर होगा जारी
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। कुछ फिल्मों के जरिए ही अभिनेता लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता 19 अक्तूबर को इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर लेंगे। इस खास मौके उनकी बहुचर्चित फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस बारे में हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए जानकारी दी। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, तारीख को चिन्हित करें। भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्तूबर 2022 को धूम मचाने आ रहा है।
Bollywood: सिर्फ चेहरे पर ही नहीं शरीर के इन हिस्सों पर भी मेकअप कराती हैं अभिनेत्रियां, जान उड़ जाएंगे होश
Mark the date, a new legend has awakened!🐺#Bhediya trailer howling on 19th October 2022.#BhediyaTrailerOn19thOct@Varun_dvn @kritisanon @Deepakyahanhai @nowitsabhi #PaalinKabak @amarkaushik #DineshVijan pic.twitter.com/vcsjwiCuSg
— Maddockfilms (@MaddockFilms) September 30, 2022
सामने आए फिल्म के इस टीजर में अभिनेता का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत घने जंगलों के साथ होती है, जिसमें एक खूंखार भेड़िए को भी दिखाया जाता है। इसके बाद टीजर में एक काफी डरावना मंजर भी देखने को मिला, जिसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इसके अलावा कुछ सेकंड के इस अनाउंसमेंट वीडियो में दमदार वीएफएक्स की झलक भी देखने को मिल रही है।
Vikram Vedha Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई ऋतिक- सैफ की विक्रम वेधा, सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
अपनी हॉरर कॉमिडी फिल्म स्त्री के बाद अब अमर कौशिक एक और अनोखी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह 'क्रीचर कॉमेडी' का नया जॉनर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता वरुण धवन मजर आएंगे। वहीं, उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Ayushmann Khurrana: क्या फ्लॉप फिल्मों के बाद आयुष्मान खुराना ने घटाई फीस? साइनिंग अमाउंट में की इतनी कटौती