{"_id":"6821e7e898581149b3066552","slug":"virat-kohli-world-test-championship-title-unfinished-quest-even-after-two-finals-know-stats-icc-records-2025-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले कोहली, लेकिन नहीं जीत सके खिताब; बाकी हर प्रारूप की ट्रॉफी उनके पास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले कोहली, लेकिन नहीं जीत सके खिताब; बाकी हर प्रारूप की ट्रॉफी उनके पास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 May 2025 05:52 PM IST
सार
कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड है। कोहली भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी आईसीसी के तीन खिताब जीते हैं।
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने का एलान कर दिया। पिछले एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम का अहम रहे कोहली अब भारत के लिए वनडे जर्सी में ही नजर आएंगे। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था और अब लाल गेंद के प्रारूप को भी अलविदा कह दिया।
2 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
सीमित ओवर की हर ट्रॉफी जीती
कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड है। कोहली भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी आईसीसी के तीन खिताब जीते हैं। कोहली 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे जिसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का भी कोहली हिस्सा थे।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ANI
लगातार दो बार खिताब से चूके
कोहली के लिस्ट में सिर्फ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब नहीं जुड़ सका, जबकि दो बार टीम फाइनल में पहुंची थी। 2019-2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ही फाइनल में पहुंची थी। उस वक्त टीम को बारिश से बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हराया था और टीम खिताब जीतने से चूक गई थी। इसके बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भी टीम ने डब्ल्यूटीसी 2021-23 चक्र के फाइनल में जगह बनाई और कोहली के पास उस वक्त भी चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन टीम को पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मात दी और एक बार फिर कोहली डब्ल्यूटीसी की गदा हाथ में नहीं पकड़ सके।
कोहली के पास तीसरी बार डब्ल्यूटीसी का चैंपियन बनने का मौका भी आया था, लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत फाइनल में पहुंचने में असफल रहा। अब जबकि कोहली ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा बोल दिया है तो वह डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र का हिस्सा नहीं होंगे। भारत डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगा, लेकिन कोहली ने इस सीरीज से ठीक पहले इस प्रारूप को अलविदा कह दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।