Bhediya Trailer: जंगल में कांड करते दिखेंगे वरुण धवन, 'भेड़िया' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर में एक ओर तो कॉमेडी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर वरुण धवन का एक्शन अवतार भी नजर आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद साफ तौर से पता लगता है कि वरुण धवन को एक भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। धीरे-धीरे वरुण धवन इच्छाधारी भेड़िया बनने लगते हैं। ट्रेलर में जंगल में कांड हो गया गाना भी है, जो कि एक बढ़िया डांसिंग नंबर बन सकता है। भेड़िया का ट्रेलर इसलिए भी खास है क्योंकि आज वरुण धवन को बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए हैं।
वरुण धवन की चमकती हुई आंखें और आग की लपटें भेड़िया की झलक दिखा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में वीएफएक्स का बखूबी इस्तेमाल कर सस्पेंस और थ्रिलर क्रिएट करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। बता दें कि इससे पहले भेड़िया के टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। अब उम्मीद है कि ट्रेलर भी फैंस को पसंद आएगा। बता दें कि ये फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में 2 डी, 3 डी में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Bhediya Poster Out: वरुण धवन की भेड़िया का एक्सक्लूसिव पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का 2 मिनट और 55 सेकंड का ये ट्रेलर काफी मजेदार है। ट्रेलर में कृति सेनन का लुक और उनका अंदाज दर्शकों का दिल लेगा। भेड़िया वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, और इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। भेड़िया के राइटर निरेन भट्ट हैं और म्यूजिक सचिन जिगर ने दिया है। फिल्म के गानों के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।