फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई, बोले- हम कलाकार हैं और अपने रोजगार के तहत...

Fri, 21 Oct 2022 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav on Viral Video Where He Opening Moteshwarnath Temple Gate With Shoes
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर लोगों की आस्था को ठेंस पहुंचाने का आरोप लगा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन लात मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से ही खेसारी लाल नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं। खुदको ट्रोल होता देख खेसारी लाल यादव ने अब वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है।

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav on Viral Video Where He Opening Moteshwarnath Temple Gate With Shoes
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'कभी भी मेरा मकसद किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं रहा और ना कभी होगा। मैं भगवान और उनकी गरिमा को बखूबी समझता हूं और उन्हें दिल से मानता भी हूं, इसलिए कभी भगवान और आस्था से खिलवाड़ की बात सोचता भी नहीं। जो लोग गलत तरीके से मेरे वीडियो को वायरल कर रहे हैं, उन भाईयों से आग्रह करता हूं कि आप वीडियो को इस तरह वायरल न करें।'

मंदिर के गेट पर लात मारने और महिला विरोधी गाना गाने तक, इन विवादों में फंस चुके हैं खेसारी

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav on Viral Video Where He Opening Moteshwarnath Temple Gate With Shoes
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, 'इस वीडियो को किसी ने गलत तरीके से बनाया और वायरल किया है। यह मेरी एक फिल्म का वीडियो है, जिसमें मैं मंदिर का गेट खोलता हूं। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित और प्रचारित किया है। यह पूरा सच नहीं है। भगवान में मेरी आस्था अटूट है और उनकी तौहीन की बात मैं सपने में भी नहीं सोच सकता।'

इन फिल्मों में आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav on Viral Video Where He Opening Moteshwarnath Temple Gate With Shoes
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव ने कहा, 'हम कलाकार हैं और अपने रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश में आकर शूटिंग करते हैं। लेकिन, हमारा मकसद कभी भी किसी की भी भावना को आहत करना नहीं होता। मैं हाथ जोड़कर आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया इस वीडियो को वायरल न करें।

 ट्रोल्स से परेशान हुए आयुष शर्मा, बोले- मैं स्टार किड नहीं हूं, गलत समय पर गलत जगह पर हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed