फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: मनोज तिवारी ने फैमिली फंक्शन में गाया ‘रिंकिया के पापा’, फैंस ने की जमकर तारीफ

Sat, 30 Oct 2021 01:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 30 Oct 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Manoj Tiwari sang Rinkiya Ke Papa song  in family function, watch this video
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी फिल्मी दुनिया के दमदार अभिनेता और शानदार सिंगर हैं। इसके साथ ही, मनोज तिवारी राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। मनोज तिवारी का गाना ‘रिंकिया के पापा’ फैंस को काफी ज्यादा पसंद है। सोशल मीडिया पर ये गाना धमाल मचा चुका है और मनोज तिवारी भी कई मौकों पर इस गाने को गाते नजर आते रहते हैं। वहीं, अब अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी ने अपने इस सुपरहिट गाने को एक फैमिली फंक्शन में गाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।



फैंस के बीच छाया वीडियो 
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मनोज तिवारी स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। इसके साथ ही अभिनेता ने एक हाथ में माइक पकड़ रखा है और वह सबके बीच ‘रिंकिया के पापा’ गाना गा रहे हैं, जिसे सब पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri actor Manoj Tiwari sang Rinkiya Ke Papa song  in family function, watch this video
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात ये है कि, इस दौरान मनोज तिवारी का साथ उनकी पत्नी सुरभि तिवारी भी पूरा दे रही हैं। इस वीडियो में मनोज तिवारी ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘ये लाइन (हीं हीं हीं हीं हंस देले रिंकिया के पापा) बनाया ही इसलिए गया था कि, किसी दिन ये आकर गाएं।’ मनोज तिवारी की ये बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद हर कोई हंसने लगता है।

Bhojpuri actor Manoj Tiwari sang Rinkiya Ke Papa song  in family function, watch this video
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी के इस वीडियो पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेहतरीन मनोज तिवारी जी।’ दूसरे ने लिखा, ‘बहुत प्यारा मनोज भैया, बिटिया को ढेर सारा प्यार।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फीमेल वर्जन तो नंबर वन है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor Manoj Tiwari sang Rinkiya Ke Papa song  in family function, watch this video
पत्नी और बेटी के साथ मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं। मनोज तिवारी ने सुरभि से साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद 50 साल की उम्र में अभिनेता एक प्यारी बेटी के पिता बने। हालांकि, ये मनोज तिवारी की दूसरी शादी है। इससे पहले, अभिनेता ने रानी तिवारी संग सात फेरे लिए थे, जिससे उन्हें एक बेटी भी है।

विज्ञापन
Bhojpuri actor Manoj Tiwari sang Rinkiya Ke Papa song  in family function, watch this video
बेटी रीति के साथ मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों में अभिनय करने से पहले मनोज तिवारी ने करीब 10 साल तक गायकी की थी। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए थे। इसके बाद साल 2003 रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से मनोज तिवारी ने अपने अभिनय की शुरुआत की। अभिनेता की पहली फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed