अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर भोजपुरी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रवि किशन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक्टर अभिनय के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रवि किशन बीते कुछ समय से कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही अपने भाई को खो चुके हैं अभिनेता अपनी मां के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सुन टूट से गए थे। बीते कई वक्त से परेशान चल रहे अभिनेता के हाल ही में एक राहत की खबर सामने आई है।
Ravi Kishan: कैंसर से जंग जीतकर घर लौटीं रवि किशन की मां, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार
अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर भोजपुरी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रवि किशन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। एक्टर अभिनय के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने हाल ही में अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जारी जंग को जीतकर वापस घर लौट आई हैं। रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। अपनी मां संग एक तस्वीर साझा करते हुए रवि किशन ने कैप्शन में लिखा, मां ठीक होकर घर आ गई हैं। आप सभी की प्रार्थना, टाटा कैंसर हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर श्री पंकज चतुर्वेदी जी की सोच समझ और ग्रेट सर्जरी स्मूथ ऑपरेशन ने मेरी माँ को नया जीवन दिया। धन्यवाद, आप सभी का दिल से आभार।
अभिनेता रवि किशन ने अपनी मां के इस बीमारी की चपेट में आने की जानकारी भी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में सभी को बताया। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा था, "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा हैl वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई हैं, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l महादेव कृपा करें, माता जी जल्द स्वस्थ हो...।
पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रिय जनो का स्वास्थ्य की समस्याओ से लगातार संघर्ष चल रहा है l
— Ravi Kishan (@ravikishann) April 25, 2022
वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l
महादेव कृपा करें, माता जी जल्द स्वस्थ हो...🙏
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ महीने पहले ही रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला की निधन का हो गया था। एक्टर के भाई ने 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। अभिनेता अपने भाई को खोने के दुख से ठीक से उभर भी नहीं पाए थे कि उन्हें अपनी मां की बीमारी के बारे में पता चला। भाई के निधन और मां की बीमारी को लेकर परेशान अभिनेता के लिए यह वाकई राहत भरी खबर होगी कि उनकी मां इस गंभीर बीमारी से जीत हालिस कर घर लौट आई हैं।