फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: भाई को खो चुके रवि किशन मां को कैंसर की खबर से टूटे, सोशल मीडिया पर बयां किया दिल का दर्द

Tue, 26 Apr 2022 01:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor ravi kishan upset due to mother suffering from cancer says family struggle of health problems
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्टर रवि किशन अपने अभिनय के साथ ही राजनीति की दुनिया में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन अभिनेता के लिए यह समय बेहद ही कठिन है। दरअसल उनकी मां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। इस वजह से रवि किशन इस समय बेहद परेशान चल रहे हैं। उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें कि अभी पिछले महीने ही उनके बड़ा भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था।


सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

अभिनेता रवि किशन ने अपने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा हैl वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है l महादेव कृपा करें,  माता जी जल्द स्वस्थ हो...।


हाल ही में हुआ था बड़े भाई का निधन

कुछ दिनों पहले रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला ने भी इस संसार को अलविदा कह दिया था, उन्होंने 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। यह खबर रवि किशन के लिए बेहद ही पीड़ादायक थी और अब मां के कैंसर से पीड़ित होने की खबर से अभिनेता काफी परेशान हैं। लोग उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और अभिनेता को सांत्वना दे रहे हैं।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed