फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी खाने तक के नहीं थे पैसे, अब लग्जरी जिंदगी जीते हैं आपके पसंदीदा भोजपुरी स्टार्स

Fri, 29 Jan 2021 09:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 29 Jan 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actors : From rags to riches
भोजपुरी सुपरस्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ-साथ अब फैंस की रूचि भोजपुरी स्टार्स में भी होने लगी है। भोजपुरी सिनेमा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मोनज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव समेत कई सितारों ने कड़ी मेहनत की है। अपनी मेहनत के दम पर आज ये स्टार्स करोड़ों में खेल रहे हैं। कभी मुफलिसी में वक्त गुजारने वाले इन स्टार्स के पास अब गाड़ी बंगला सब कुछ है। तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा भोजपुरी स्टार्स की लाइफ स्टाइल के बारे में...

Bhojpuri actors : From rags to riches
पवन सिंह - फोटो : Instagram

पवन सिंह
'लॉलीपॉप लागेलु' से रातों-रात सुपरस्टार बने पवन सिंह की जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पवन सिंह भोजपुरी के पावर एक्टर और सिंगर माने जाते हैं। तमाम भोजपुरिया फैंस उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात जानना चाहते हैं। पवन सिंह अब बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। वे मुंबई में ही रहते हैं। पवन सिंह बाइक के शौकीन हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

Bhojpuri actors : From rags to riches
Nirahua

निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों में आपने निरहुआ को बेशक आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते हुए देखा होगा लेकिन असल जिंदगी में उनकी पत्नी कोई और है। कभी पाई पाई के लिए मोहताज निरहुआ आज लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और आलीशान घर हैं। आज वह जहां जाते हैं, हजारों फैंस एक झलक देखने को पागल रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actors : From rags to riches
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव' छपरा से हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे। स्टार बनने से पहले खेसारी लाल यादव ने काफी संघर्ष किया है। दिल्ली में वह अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे। अब खेसारी एक फिल्मों के लिए लाखों लेते हैं। उनके पास पटना और मुंबई में आलीशान घर है।

विज्ञापन
Bhojpuri actors : From rags to riches
अपने परिवार के साथ रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
रवि किशन
साल 1969 में मुंबई के सातांक्रूज इलाके में पैदा हुए रवि किशन दूसरे अभिनेताओं की तरह महज भोजपुरी सिनेमा के उत्पाद बनकर नहीं रहे बल्कि उन्होंने मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा के एक मशहूर और समर्थ अभिनेता के रूप में नाम कमाया है। जब रवि किशन मुंबई आए थे। उस दौरान बस से चलने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। आज रवि किशन के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी समेत कई गाड़ियां रवि किशन के पास हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed