भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब भोजपुरी कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। इंडस्ट्री के ये कलाकार अब लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग के मामले में कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों को टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा इंटरनेट के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में अक्षरा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है।
Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने बेहद प्यारे अंदाज में हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- कोई मुझे चुपके से….
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब भोजपुरी कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। इंडस्ट्री के ये कलाकार अब लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग के मामले में कई बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों को टक्कर देते नजर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो अपने सभी हेटर्स के लिए अपलोड किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। हालांकि, अक्षरा ने हेटर्स को जवाब देने के लिए एक रास्ता अपनाया है। शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षरा धीरे से कुछ बोलती नजर आ रही हैं। उनका यह क्यूट अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद रहा है।
शेयर किए गए अपने वीडियो में अक्षरा कहती हैं कि पता नहीं मुझे ऐसा क्यों लगता है कि कोई मुझे छुपके से प्यार करता है। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, मैं अपने हेटर्स को पाकर काफी ब्लेस्ड फील करती हूं। यह वीडियो मेरे हेटर्स के लिए, आप नहीं होते तो मैं नहीं होती। लव यू. गॉड ब्लेस यू एंड आई रियली मीन इट। कुछ घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर एक्ट्रस की तारीफ भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, कोई क्या पूरा बिहार आपसे प्यार करता है। एक ने लिखा, बहुत सुंदर। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, बहुत प्यारा। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नजर आए। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम है। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। भोजपूरी फिल्मों के अलावा वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में आने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है।