भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अक्षरा सिंह अपने वायरल एमएमएस को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालांकि अभिनेत्री ने यह साफ कर चुकी हैं कि वीडियो उनका नहीं है। वहीं, इस सबके बीच अक्षरा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है।
Bhojpuri: MMS के बाद फिर चर्चा में आया अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, अभिनेत्री ने पूछा- बताओ कौन हो तुम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अरिजीत सिंह के गाने सलामत पर लिपसिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा प्रिंटेड सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'आप ही आप, बताओ कौन हो तुम?' अभिनेत्री के इस अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हाय इतनी सिंपल और इतनी प्यारी क्यों हो आप', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'ब्यूटी क्वीन', तो दूसरे ने कहा, 'आप बेहद खूबसूरत हैं।' इसके अलावा भी फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही देर में अक्षरा के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा
A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस