फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering Case: सुकेश ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी को दिए थे तीन करोड़ रुपये, अभिनेत्री पर किए खर्च

Fri, 23 Sep 2022 05:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Sep 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Money Laundering Case jacqueline stylist leepakshi took 3 cr rs from sukesh to spent on actress costumes
लेपाक्षी, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश और जैकलीन मामले में आए दिन कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन की स्टाइलिश से पूछताछ की जा रही है। लेपाक्षी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आखिर उसने सुकेश से तीन करोड़ रुपये क्यों लिए थे और उन पैसों का क्या किया। बता दें कि इससे पहले ईडी जैकलीन से भी कड़ी पूछताछ कर चुकी है। अभिनेत्री को दिल्ली की ईओडब्ल्यू ऑफिस में दो बार सवाल-जवाब के लिए तलब किया जा चुका है। 

Money Laundering Case jacqueline stylist leepakshi took 3 cr rs from sukesh to spent on actress costumes
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सुकेश के मामले में जैकलीन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी स्टाइलिस्ट लेपाक्षी एलावादी से दिल्ली में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में लेपाक्षी ने कबूल किया है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से 3 करोड़ रुपये मिले हैं। लेपाक्षी ने इस बारे में कई अन्य खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया कि सुकेश ने पिछले साल उमसे संपर्क किया था।

Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू से पूछताछ में बोलीं नोरा फतेही, मैं साजिश का शिकार हूं
 

Money Laundering Case jacqueline stylist leepakshi took 3 cr rs from sukesh to spent on actress costumes
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लेपाक्षी ने आगे बताया कि सुकेश ने जैकलीन के स्टाइल और ब्रांड के बारे में जानकारी करके उनको तीन करोड़ रुपये दिए थे। सुकेश ने लेपाक्षी से जैकलीन को उनकी पसंद के कपड़े दिलाने के लिए कहा था। लेपाक्षी ने बताया कि सुकेश का दिया हुआ सारा पैसा जैकलीन को गिफ्ट देने में ही खर्च हुआ है। लेपाक्षी ने आगे बताया कि जब उनको सुकेश और जैकलीन मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिनेत्री से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। 

Jacqueline Fernandez: EOW कार्यालय से बाहर निकलीं जैकलीन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब आठ घंटे हुई पूछताछ


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Money Laundering Case jacqueline stylist leepakshi took 3 cr rs from sukesh to spent on actress costumes
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बता दें  कि सुकेश-जैकलीन मामले में अभिनेत्री की बहुत सारी इंटिमेट तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं। जैकलीन के अलावा इस मामले में नोरा फतेही और निक्की तंबोली से भी पूछताछ की जा रही है। इससे पहले जैकलीन से हुई पूछताछ में अभिनेत्री सुकेश द्वारा महंगे तोहफे कबूल किए जाने की बात को स्वीकार कर चुकी हैं। वहीं आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed