{"_id":"62376009d2ec036d7971a488","slug":"bhojpuri-actress-monalisa-celebrates-5-million-followers-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monalisa: 5 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी से उछल पड़ीं मोनालिसा, एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monalisa: 5 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी से उछल पड़ीं मोनालिसा, एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी सिजलिंग तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब मोनालिसा की फैन फॉलोंइग में और भी इजाफा हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में मोनालिस जमकर जश्न मान रही हैं। उन्होंने अपनी खुशी को फैंस के साथ भी साझा किया है और इस खुशी को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुशी से उछलती दिखाई दे रही हैं।
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
खुशी से उछलती दिखाई दीं मोनालिसा-
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में झूमती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर को काफी अच्छे से डेकोरेट किया हुआ है और वह केक काटती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे की बड़ी सी मुस्कान देखकर ही पता चल रहा है कि वह कितनी खुश हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जमकर डांस भी करती दिखाई दीं।
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
वीडियो शेयर कर फैंस के लिए लिखा खास कैप्शन-
एक्ट्रेस मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इंस्टाफॉलोअर्स को अपना परिवार बताया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमने 5 मिलियन हिट्स किए...धीरे-धीरे लेकिन लगातार हमारा परिवार बढ़ता है! फैंस भी उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं, उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोनालिसा
- फोटो : insta
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार-
मोनालिसा के एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बहुत बधाई मेरी फेवरेट मोनालिसा। इसी तरह से एक दूसरे फॉलोअर्स ने लिखा, बधाई हो मोनापाई...इसके अलावा अन्य फॉलोअर्स भी और कई सेलेब्स भी मोनालिसा को कॉग्रेचुलेट कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस दिल वाली इमोजी की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।