भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेत्री के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। ऐसे में आज मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अभिनेत्री का दिलकश और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।
Bhojpuri: मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पर दो चोटी पकड़ मोनालिसा ने दिए पोज, क्यूट लुक देख थम गईं फैंस की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल धड़काने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन साझा की गई तस्वीरों में मोनालिसा का बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा ने छोटी सी चेक प्रिंट की मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। फोटोशूट में मोनालिसा तरह-तरह के पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा पर पोज देने की खुमारी इस कदर चढ़ी है कि अभिनेत्री ने अपनी दो चोटी को पकड़कर क्यूट पोज भी देते हुए देखा जा सकता है। प्रशंसकों को मोनालिसा का यह अंदाज भी हमेशा की तरह बहुत पसंद आ रहा है।
साझा की गई तस्वीरों में मोनालिसा बेहद लाइट मेकअप के साथ अपनी टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने मोनालिसा बेहद ही प्यारी लग रही हैं। अभिनेत्री की फोटोज पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'फैब्युलस।' दूसरे ने लिखा, 'खूबसूरत।' वहीं एक अन्य ने तो उन्हें, 'सेक्सी बताया।' मोनालिसा की तस्वीरों पर महज एक घंटे में ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
इससे पहले अभिनेत्री ने कुछ ही दिनों पहले अपने फैंस को अपना ट्रेडिशनल अवतार दिखाया था। साझा की गई उन तस्वीरों में मोनालिसा काले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही खुले बालों और परफेक्ट मेकअप में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। मोनालिसा की उन तस्वीरों पर भी फैंस ने बेशुमार प्यार लुटाया था। इसके अलावा फैंस लगातार दिल और फायर इमोजी शेयर कर उनके इस लुक की तारीफ करते दिख रहे थे।