एक्ट्रेस मोनालिसा अभिनय के अलावा अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के सितारों से किसी भी मायने में कम नहीं है। फैंस के लिए अक्सर वह अपने ऑफिशियल अकाउंट से फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज उनके चाहने वालों को काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही है।
Monalisa: रिप्ड जींस पहन मोनालिसा ने दिखाया अपना धाकड़ अंदाज, तस्वीरें देख फैंस बोले- रॉकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस ने अपनी कुल नौ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक टॉप में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'आज मेकअप में।' बता दें कि बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। फोटोज में एक्ट्रेस बिना मेकअप के भी सुंदर नजर आ रही थीं। लोगों ने इन फोटोज पर खूब तारीफ की थी।
मोनालिसा के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी क्यूटनेस कमाल की है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैम मेकअप में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रहा है।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर इन फोटोज पर फायर इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा छोटे पर्दे पर भी अपना जादू बिखरे चुकी हैं। वह बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नजर और स्मार्ट जोड़ी में नजर आ चुकी हैंl बिग बॉस की वजह से हिंदी पट्टी में उनकी लोकप्रिता में गजब का इजाफा देखने को मिला था। छोटे पर्दे के साथ वह वह हिंदी, बंगाली और दक्षिण की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।