भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में मोनालिसा का नाम शुमार रहता है। मोनालिसा को पसंद करने वाले ना केवल भोजपुरी ऑडियंस बल्कि हिंदी ऑडियंस भी है। उन्होंने अब तक करीब 50 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा भोजपुरी के साथ ही साथ हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। उन्होंने हिंदी टेलीविजन में भी कुछ समय पहले ही आमद दी है।
क्रिसमस पर हॉट सेंटा क्लॉस बनीं मोनालिसा, लाल ड्रेस में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। मोनालिसा की इन हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने क्रिसमस के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए सेंटा बन तस्वीरें साझा की हैं। जिसे देख उनके फैंस के बीच भी हलचल मच गई है।
दरअसल मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रेड ड्रेस में अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में मोनालिसा का हॉट सेंटा लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को मैरी क्रिसमस। क्रिसमस डे 2020, जॉय, हैप्पीनेस।'
मोनालिसा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी ये तस्वीरें शेयर करते ही काफी वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में मोनालिसा को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि मोनालिसा की हिंदी सिनेमा में पहचान टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस के 10वें सीजन से बनाई थी। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने बिग बॉस में रहते हुए ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी कर ली थी। बीते दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के धारावाहिक में 'नजर' आई थीं। धारावाहिक में उन्हें खूब पसंद किया गया था।
पढ़ें: राहुल महाजन ने राखी सावंत को बोला 'घटिया सेलिब्रिटी', सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी