फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: गणपति के दर्शन करने अपनी दोस्त के घर पहुंचीं मोनालिसा, पति संग विघ्नहर्ता के आगे झुकाया सिर

Tue, 06 Sep 2022 01:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa went to her friend house with husband Vikrant for ganpati darshan
गणपति दर्शन के लिए दोस्त के घर पहुंची मोनालिसा - फोटो : Social Media

इन दिनों पूरे देश में चारों तरफ गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक हर कोई बस गणेश उत्सव का आनंद ले रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। सभी लोग बप्पा के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए उनकी सेवा में लगे हैं।  ऐसे में बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर जहां गणपति बप्पा विराजमान हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने दोस्तों के घरों में जाकर विघ्नहर्ता गणेश के दर्शन कर रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में ही एक हैं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा। जहां पिछले दिनों मोनालिसा  लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची थीं, वहीं आज भी अभिनेत्री अपनी दोस्त के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं।  

Bhojpuri Actress Monalisa went to her friend house with husband Vikrant for ganpati darshan
मोनलिसा पति विक्रांत के साथ - फोटो : social media

हाल ही में मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील साझा की है, जिसमें वह अपने पति के साथ अपनी दोस्त रश्मि आर्या के घर विराजमान गणपति के दर्शन के लिए पहुंचीं। साझा की गई रील में मोनालिसा और उनके पति को बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। अपनी दोस्त के घर गणपति के दर्शन पाकर मोनालिसा बेहद खुश लग रही हैं। वह गणपति को तिलक लगाती, उनके आगे सिर झुकाती और उनकी आरती करती देखी जा सकती हैं। रश्मि आर्या ने गणपति के विराजने की जगह को इतनी खूबसूरती से सजा रखा है कि मोनालिसा भी उसकी तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पाई।

Bhojpuri Actress Monalisa went to her friend house with husband Vikrant for ganpati darshan
मोनालिसा ने पति विक्रांत संग किए लाल बाग के राजा के दर्शन - फोटो : insta

रील साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया... धन्यवाद रश्मि आर्या इतने प्यारे दर्शन और पूजा के लिए...। आपकी सजावट बहुत ज्यादा पसंद आई।' इस दौरान मोनालिसा के पति विक्रांत ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था और अभिनेत्री ने सफेद रंग की साड़ी में थीं। इस रील में मोनालिसा हमेशा की तरह अपने ट्रेडिशनल लुक में सबका दिल जीत रही हैं। मोनालिसा के चेहरे पर गणपति के दर्शन पाने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। उनके प्रशंसक भी मोनालिसा की इस रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई 'गणपति बप्पा मोरया' लिख रहा है, तो कोई रील में हुई सजावट की तारीफ कर रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa went to her friend house with husband Vikrant for ganpati darshan
मोनालिसा पति विक्रांत के साथ - फोटो : insta

लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची थी मोनालिसा
पिछले दिनों मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ  लाल बाग के राजा के दर्शन करने मुंबई गई थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान की भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'लाल बाग चा राजा.. इस पल के लिए बरसों इंतजार किया है हमने...और कितना अच्छा लग रहा है कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते...सब कुछ अच्छा होने वाला है। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed