फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: वीडियो में सामने आया नम्रता का कभी न दिखा अंदाज, फैंस बोले- "हॉट"

Sat, 04 Jun 2022 12:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Namrata Malla Shares Dance Video in Ethnic Wear Latest News in Hindi
नम्रता मल्ला - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री की सेंसेशनल अभिनेत्रियों में से एक नम्रता मल्ला अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री की इस ग्लैमरस और स्टाइलिश अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को टक्कर दे सकती है। नम्रता अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज से अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के सामने अपना एक ऐसा लुक पेश किया है, जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। इस बार वारयल होती तस्वीरों में उनका एकदम जुदा अंदाज सभी को देखने मिला है।

Bhojpuri Actress Namrata Malla Shares Dance Video in Ethnic Wear Latest News in Hindi
bhojpuri Actress Namrata Malla Zenith - फोटो : insta/namritamalla

वीडियो ने मचाया तहलका 
अक्सर अपने हॉट और सिजलिंग अवतार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली नम्रता ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक नई वीडियो साझा की है। इस वायरल होती वीडियो में नम्रता ट्रेडिशनल आउटफिट पहने क्लासिकल डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह स्काई ब्लू कलर की साड़ी और साउथ इंडियन स्टाइल गहनें पहने नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार देख उनके फैंस काफी चौंक गए हैं और वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह असल में नम्रता मल्ला ही हैं या वह सपना देख रहे हैं।

Bhojpuri Actress Namrata Malla Shares Dance Video in Ethnic Wear Latest News in Hindi
नम्रता मल्ला - फोटो : Instagram

फैंस हो गए हैरान 
बिकिनी और शॉर्ट ड्रेसिज पहनने वाली नम्रता साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। उनका यह साउथ इंडियन लुक देख उनके फैंस क्रेजी हो रहे हैं, जिसमें वह अप्सरा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आप इसमें बहुत सुंदर लग रही हैं।" दूसरे ने लिखा, "अप्सरा।" एक अन्य ने लिखा,"वाओ वंडरफुल.....बहुत सुंदर।" शायद ऐसा पहली बार होगा कि उनकी फोटो पर किसी ने निगेटिव कमेंट नहीं किया होगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namrata Malla Zenith (@namritamalla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Namrata Malla Shares Dance Video in Ethnic Wear Latest News in Hindi
नम्रता मल्ला - फोटो : Instagram

यूट्यूब चैनल चलाती हैं नम्रता 
इस वीडियो में नम्रता क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि वह एक बहुत अच्छी बेली डांसर भी हैं। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल है, जहां पर वह अपने फिटनेस और डांसिंग वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वह इन वीडियोज के जरिए लोगों को फिट रहने के टिप्स भी देती हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed