फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: क्या वापसी करने के लिए शाहरुख खान को लेना पड़ा साउथ का सहारा? पढ़िए हमारी रिपोर्ट

Sat, 04 Jun 2022 11:07 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan: Jawan, Pathaan, Dunki All Remake film of SRK will release in 2023
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

80 और 90 के दशक के बीच अभिनय की दुनिया में कई सुपरस्टार्स ने कदम रखा...लेकिन उनमें कुछ ही अब भी प्रासंगिक हैं। निस्संदेह, शाहरुख खान उनमें से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्ष किंग खान के लिए ज्यादा खास नहीं रहे। पहले तो 2018 में आई उनकी फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई और फिर खुद एसआरके बड़े पर्दे से गायब हो गए। अब यानी पांच साल बाद शाहरुख खान एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन ये क्या! बॉलीवुड के किंग खान को वापसी करने के लिए साउथ और हॉलीवुड का सहारा लेना पड़ रहा है। जी हां....जब से शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से लोगा सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को रीमेक खान कहकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट....

Shahrukh Khan: Jawan, Pathaan, Dunki All Remake film of SRK will release in 2023
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्म की रीमेक है पठान
2023 में शाहरुख खान एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह मलयालम फिल्म 'अय्यप्पनम कोशियुम' की हिंदी रीमेक। इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। वॉर-फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत, पठान गणतंत्र दिवस सप्ताह में सिनेमाघरों में उतरने के लिए तैयार है।

Shahrukh Khan: Jawan, Pathaan, Dunki All Remake film of SRK will release in 2023
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड का सहारा!
जून की चिलचिलाती गर्मी में, अभिनेता फिर से तमिल डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जवान' में दिखाई देंगे। फिल्म में दक्षिण की बहुचर्चित अभिनेत्री नयनतारा भी हैं। कथित तौर पर, फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे। जवान के टीजर में, जो शुक्रवार, 3 जून को जारी किया गया था, शाहरुख अपने सबसे अच्छे रूप में दिखाई दे रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की यह फिल्म हॉलीवुड की डार्कमैन से इंस्पायर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan: Jawan, Pathaan, Dunki All Remake film of SRK will release in 2023
डंकी - फोटो : social media

डंकी के साथ होगा साल का अंत
वहीं साल के अंत में यानी 2023 के क्रिसमस सप्ताहांत पर शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर फिल्म 'डंकी' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा, ठेठ हिरानी ब्रांड होने वाली है। एसआरके की यह फिल्म किसी की रीमेक नहीं है। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan: Jawan, Pathaan, Dunki All Remake film of SRK will release in 2023
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या शाहरुख बॉलीवुड को बचा सकते हैं?
बॉलीवुड इस वक्त ख़ामोश है। बॉलीवुड के नाम पर बात करने के लिए हमारे पास 'सूर्यवंशी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स' और हाल ही में रिलीज़ हुई 'भूल भुलैया 2' के अलावा कोई भी हिट फिल्म नहीं है। वहीं, पुष्पा: द राइज, आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, खासकर हिंदी पट्टी में हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई कमल हासन की 'विक्रम' और और आदिवि शेष की 'मेजर' के सामने अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' फीकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान की फिल्म बॉलीवुड को बचा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed