फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया रोमांटिक सरप्राइज, वीडियो देख फैंस बोले- ‘वाओ’

Sat, 04 Jun 2022 10:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 04 Jun 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra gives Nick Jonas a surprise in Vegas hotel room fans said a supportive wife watch video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जो हॉलीवुड में सक्रिय हैं। अभिनेत्री अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगस में रहती हैं, जहां से वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक रोमांटिक सरप्राइज दिया है, जिसकी झलक निक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई है। 

Priyanka Chopra gives Nick Jonas a surprise in Vegas hotel room fans said a supportive wife watch video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो एक होटल रूम का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल का रूम अंदर से गुब्बारे और खूबसूरत लाइटिंग से सजा हुआ है। रूम के बीच में एक खूबसूरत टेबल है, जिस पर शैंपेन की बोतल रखी हुई है। इस वीडियो की शुरुआत में एक वेलकम नोट भी है, जिस पर निक के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी है। इस सरप्राइज को देखकर निक भी काफी खुश हुए हैं। वीडियो में वह दिख तो नहीं रहे, लेकिन उनकी आवाज सुनाई दी है, जिसमें वह कहते हैं, 'बहुत पावरफुल है।'

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

Priyanka Chopra gives Nick Jonas a surprise in Vegas hotel room fans said a supportive wife watch video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram

निक जोनस द्वारा शेयर किया वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए 'क्यूट' लिखा है, तो कुछ लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोटिकॉन शेयर किए हैं। एक यूजर ने प्रियंका को सपोर्टिंग वाइफ भी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra gives Nick Jonas a surprise in Vegas hotel room fans said a supportive wife watch video
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन को रखा, जहां पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी। वहीं, अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं और उनकी बेटी का नाम मालती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed