फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birth Anniversary: सलमान की आवाज बन गए थे एसपी बालासुब्रमण्यम, सबसे ज्यादा गाने गाकर बनाया था रिकॉर्ड

Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 04 Jun 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
S. P. Balasubrahmanyam Birth Anniversary Know His Lesser Known Facts News in Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

सुरों के बादशाह एसपी बालासुब्रमण्यम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 4 जून 1946 को मद्रास में जन्मे एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में कई गानों को आवाज दी, जिनका जादू कभी फीका नहीं पड़ सकता। बचपन से ही संगीत का शौक होने के चलते उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ ही संगीत की तालीम लेना भी शुरू कर दिया था। एसपी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के अलावा मलयालम में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। 2020 में दिग्गज गायक का कोरोना के चलते निधन हो गया था। आज उनके जन्म दिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

S. P. Balasubrahmanyam Birth Anniversary Know His Lesser Known Facts News in Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

इंजीनियरिंग कर रहे थे बालासुब्रमण्यम
एसपी बालासुब्रमण्यम का जन्म मद्रास में एसपी सांबामूर्ति और शकुंथलम्मा के घर हुआ था। उनके दो भाई और पांच बहन हैं। उनके पिता एक अभिनेता थे, जिन्होंने विभिन्न नाटकों में अभिनय किया था। वहीं, उनकी मां एक गृहिणी थीं। इंजीनियरिंग के दौरान टाइफाइड की वजह से उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी, जिसे बाद में उन्होंने पूरा किया। वहीं, पढ़ाई के साथ वह कई सारी संगीत प्रतियोगिता में भी भाग लेते और जीत भी जाते थे।

S. P. Balasubrahmanyam Birth Anniversary Know His Lesser Known Facts News in Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

40,000 गाने गाकर बनाया रिकॉर्ड
एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपना फिल्मी करियर 15 दिसंबर, 1966 को फिल्म 'श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना' से शुरू किया था। उन्होंने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए छह बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। वहीं, 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके नाम अलग-अलग भाषा में 40,000 गाना गाने का गिनीज रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
S. P. Balasubrahmanyam Birth Anniversary Know His Lesser Known Facts News in Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

डबिंग के लिए मिला पुरस्कार
वह एक शानदार सिंगर होने के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। इतना ही नहीं उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर और गिरीश कर्नाड के लिए वॉइस ओवर किया है। डबिंग के लिए उन्हें नंदी पुरस्कार भी मिला है, जो तेलुगू सिनेमा, थिएटर और टीवी के लिए आंध्रप्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान है।

विज्ञापन
S. P. Balasubrahmanyam Birth Anniversary Know His Lesser Known Facts News in Hindi
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
एसपी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी से ज्यादा तमिल और तेलुगू फिल्मों के लिए गाने गाए थे, लेकिन वह 1980 और 1990 के दशक में बॉलीवुड के रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'साजन' सहित सलमान खान की कई फिल्मों के लिए गाने गाए थे। ऐसे में वह सलमान की आवाज बन गए थे। आखिरी बार उन्होंने शाहरुख खान की 2013 में आई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज दी थी। एसपी बालासुब्रमण्यम ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। 8 फरवरी 1981 को उन्होंने सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक 12 घंटों में 21 कन्नड़ गाने रिकॉर्ड किए थे। इतना ही नहीं वह एक दिन में 19 तमिल गाने और 16 हिंदी गाने भी रिकॉर्ड कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed