कन्नड़ फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील का रुतबा आज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 की वजह से उन्हें देश के हर कोने के लोग जानते हैं। प्रशांत हर साल 4 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। महज 8 साल के छोटे से करियर में उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े से बड़ा निर्देशक पूरे करियर में नहीं कर पाता। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
Prashanth Neel: 'केजीएफ' के डायरेक्टर ने पैसों के लिए रखा था फिल्मी दुनिया में कदम, बहनोई ने रिजेक्ट कर दी थी पहली कहानी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत नील देश के उन निर्देशकों में से एक हैं जिनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उन्होंने अब तक तीन फिल्मों का निर्देशन किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। हालांकि फिल्मी दुनिया में उन्होंने एंट्री अपना पैशन फॉलो करने के लिए नहीं बल्कि रोटी कमाने और पेट पालने के लिए की थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक समाचार वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस क्षेत्र में पैसे कमाने के लिए आए थे लेकिन अब जब वह आ ही गए हैं तो पूरी ईमानदारी के साथ अपना सौ फीसदी देना चाहते हैं।
इस इंटरव्यू के दौरान प्रशांत ने अपने फिल्म करियर के शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ा कोर्स करने के बाद उन्होंने एक पटकथा लिखा थी। इस फिल्म में वह अपने बहनोई श्रीमुरली को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी में बहुत कमियां नजर आईं। बाद में प्रशांत ने भी महसूस किया कि उनके काम में अनुभव की कमी है। इसके बाद उन्होंने अपने क्राफ्ट पर काम शुरू किया और श्रीमुरली की फिल्मों को ध्यान से देखना शुरू किया।
काम में अनुभव हासिल करने के बाद प्रशांत ने सबसे पहले उग्रम फिल्म लिखी और इसका निर्देशन भी किया। रिलीज के बाद से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। साल 2014 में उग्रम कन्नड़ भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में केजीएफ बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म केवल दक्षिण में ही नहीं बल्कि पैन इंडिया हिट रही। हाल ही मे रिलीज हुई उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 अब तक कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। यह फिल्म बाहुबली 2 के बाद हिंदी बेल्ट में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ के पार चला गया है।