फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nidhi Jha Yash Kumar Engaged: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक्टर यश कुमार संग की सगाई, तीन साल से कर रहे हैं डेट

Sat, 12 Feb 2022 07:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Nidhi Jha engaged with her long time boyfriend and actor Yash Kumar
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री निधि झा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेता यश कुमार से सगाई कर ली है। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निधि झा ने सोशल मीडिया पर अपनी और यश की सगाई की तस्वीर और एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों अपनी सगाई की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि और यश अपने खास लोगों के बीच एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं, जिसके बाद सब खुशी से तालियां बजाते हैं।


 
इस वीडियो की खास बात ये है कि निधि झा को अंगूठी पहनाने के बाद यश थोड़ा भावुक हो जाते हैं और वह उन्हें प्यार से गले लगाते हैं। इस मौके पर निधि और यश दोनों ही काफी ज्यादा खुश होते हैं।

Bhojpuri actress Nidhi Jha engaged with her long time boyfriend and actor Yash Kumar
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, तस्वीर में देखा जा सकता है कि यश और निधि स्टेज पर मौजूद हैं और यश घुटनों पर बैठकर अपनी लविंग पार्टनर को अंगूठी पहना रहे हैं। इस दौरान निधि भी उन्हें बेहद ही प्यार से देख रही हैं। निधि ने अपनी सगाई पर पिंक कलर का शानदार गाउन पहना था, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, यश भी ब्लैक कलर के सूट में हैंडसम लग रहे थे। आज यश का जन्मदिन है। इसी मौके पर निधि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए यश को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

 

Bhojpuri actress Nidhi Jha engaged with her long time boyfriend and actor Yash Kumar
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मंगेतर। 5 साल की दोस्ती। 3 साल का रिलेशनशिप और आखिरकार अब बतौर एक पार्टनर हैं। आप मेरे सब कुछ हैं और यह सच है। मैं उन फनी चीजों को कभी नहीं भूलूंगी, जो हमने साथ में किए हैं और वह अमेजिंग टाइम जो हमने साथ में बिताया है। आप मेरे हमेशा के लिए दिल हैं और ये कभी नहीं बदलेगा। मेरी जिंदगी में आने और इसे योग्य बनाने के लिए धन्यवाद। मेरे हैंडसम फ्यूचर हसबैंड को हैप्पी बर्थडे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Nidhi Jha engaged with her long time boyfriend and actor Yash Kumar
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

निधि झा के इस पोस्ट पर यश कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे प्यार, मैं तुम्हें अपने आप से ज्यादा प्यार करता हूं।’ बता दें कि निधि झा और यश कुमार तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों को फैंस से लेकर भोजपुरी स्टार्स तक हर कोई बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Nidhi Jha engaged with her long time boyfriend and actor Yash Kumar
यश कुमार- अंजना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। यश पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि, अंजना और यश का तलाक हो चुका है। इसके बाद यश और निधि रिलेशनशिप में आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed