{"_id":"61f23e246b372129a747059f","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-joins-congress-she-talk-about-her-politics-plans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होने वाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होने वाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jan 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। इसकी जानकारी खुद रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी। रानी चटर्जी से जब चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं यूपी में कांग्रेस का प्रचार कर रही हूं। अभी चुनाव लड़ नहीं रही हूं। मौका मिलेगा तो इलेक्शन में जरूर खड़ी होऊंगी।
2 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर भी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। ऐसे में जब इमेज को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में रानी ने कहा, नेता बनने के बाद भी मेरे व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आना वाला है। मैं गीता से सीता तो नहीं बन जाऊंगी। मैंने सिर्फ एक नई जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई है। और मुझे लगता है राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होगा।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी कहती हैं, लोग यह सोचना करना बंद करें कि मैं खादी की साड़ी पहनकर में घूमती नजर आऊंगी। यूथ की आवाज बनूंगी, आप बताएं कौन यंगस्टर ऐसे घूमता है। न मैं जिम चोड़ने वाली हूं न मेरे अकाउंट से ग्लैमर खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रानी चटर्जी ने अपने हाथ में पिंक कलर का एक बैग भी पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ ये वही नारा है, जिसके सहारे ही प्रियंका गांधी अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram
रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मनोज तिवारी ने काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं। उनके पास ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुराइन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।