फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Chatterjee: घर पर फुरसत के पल बिताती नजर आईं रानी चटर्जी, मस्ती भरे अंंदाज में साझा किया वीडियो

Mon, 19 Sep 2022 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Sep 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares reel on Tumpe Marne Lage Hain song says I love me time
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग, शूटिंग और रोज-रोज की भागदौड़ से अलग फुरसत के पल बिताना स्टार्स को भी बेहद सुकूनदायक लगता है। इसकी झलक भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखी जा सकती है। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वारें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा पर खूब प्यार लुटाते हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब रील्स साझा करती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रानी चटर्जी घर पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares reel on Tumpe Marne Lage Hain song says I love me time
रानी चटर्जी - फोटो : insta

रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील साझा की है। यह रील रानी चटर्जी ने अपने घर से बनाकर पोस्ट की है। इस वीडियो में रानी अपने चुलबुले और मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी बेहद खुश नजर आ रही हैं और इस खुशी का राज है उनका घर पर रहकर अपने साथ क्वालिटी टाइम बिताना। जी हां, रानी ने कैप्शन में खुद यह बात कही है।

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares reel on Tumpe Marne Lage Hain song says I love me time
रानी चटर्जी - फोटो : social media

वीडियो में रानी चटर्जी का स्टाइल और अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। वह 'तुमपे मरने लगे हैं हम..' गाने पर अपनी अदाएं दिखाते नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी ब्लैक ब्रालेट में नजर आ रही हैं। उनका मेकअप भी कातिलाना है। रानी ने यह वीडियो फ्रंट कैमरे से खुद शूट की है। इसके साथ रानी ने कैप्शन में लिखा है, 'घर पर कितना अच्छा लगता है, मस्ती मूड। मुझे मी टाइम बहुत पसंद है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee shares reel on Tumpe Marne Lage Hain song says I love me time
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप कितने सुंदर हो।' एक यूजर ने कहा, 'आप अपने भोजपुरी सॉन्ग पर वीडियो क्यों नहीं बनाते हो? भोजपुरी सॉन्ग पर वीडियो बनाइए।' आपको बता दें कि रानी चटर्जी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वह 42 साल की उम्र में भी बेहद युवा दिखती हैं। रानी चटर्जी खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में कसरत करती हैं। रानी ने जिम से अपनी वर्कआउट करते हुए की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed