{"_id":"5d4ab0518ebc3e6c9d3b55ff","slug":"bhojpuri-actress-smriti-sinha-reaction-on-pawan-singh-and-akshara-singh-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षरा और पवन सिंह के विवाद पर बोलीं स्मृति सिन्हा- वो किसी से दबकर रहने वाली लड़की नहीं है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षरा और पवन सिंह के विवाद पर बोलीं स्मृति सिन्हा- वो किसी से दबकर रहने वाली लड़की नहीं है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अक्षरा और पवन सिंह, स्मृति सिन्हा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पवन सिंह पर उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया। इसके बाद पवन सिंह ने भी अपना पक्ष रखा।
2 of 6
akshara singh
- फोटो : social media
अब इस मामले में भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का भी बयान सामने आया है। स्मृति ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है। हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में स्मृति सिन्हा ने अक्षरा को लेकर कहा कि वह यह सब झेल रही है तो कहेगी। वह एक मजबूत लड़की है। वह किसी से दबकर रहने वालों में से नहीं है।
3 of 6
Pawan Singh, Akshara Singh
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा- अक्षरा को ये सब तरीके से हैंडल करने की जरूरत है। अगर अक्षरा और पवन सिंह के बीच कोई गाली गलौज वाला रिलेशन रहा है तो यह अच्छा हुआ कि दोनों अलग हो गए। एक महिला होने के नाते लगता है कि जब आप ऐसे किसी रिलेशन में फंस जाते हैं तो ये अच्छा होगा कि जल्दी से उससे निकल जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pawan singh akshara singh
बता दें अक्षरा के आरोप लगाने के बाद पवन सिंह ने कहा था- जिसे जो आरोप लगाना है, लगाने दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं। पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
5 of 6
akshara singh
बीते दिनों अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।