भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गीतकार श्याम देहाती की आखिरी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का टाइटल ट्रैक शनिवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गया। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते श्याम देहाती का निधन हो गया था। उनके गीतों से सजी इस फिल्म में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की मुख्य भूमिका है। लोग गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, श्याम देहाती को याद करके खेसारी लाल यादव बहुत भावुक हो गए।
Bhojpuri: श्याम देहाती के आखिरी गीत के रिलीज पर भावुक हुए खेसारी, शुरू के साथी को याद कर बोले, 'मिस यू भाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम देहाती, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के कई सितारों की फिल्मों में गीत लिख चुके हैं। शनिवार को श्याम देहाती के गीत के रिलीज पर खेसारी लाल यादव ने भावुक होकर कहा, 'मिस यू भाई' आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आपका लिखा हर गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगा।'
यह भी पढ़ें:- Amjad Ali Khan: 12 वर्ष की उम्र में अमजद अली खान ने दी थी पहली प्रस्तुति, बड़े-बड़े संगीतज्ञ भी रह गए थे हैरान
फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ के निर्देशक लाल बाबू पंडित के फिल्म के लिए लिखा ये गाना श्याम देहाती का लिखा हुआ अंतिम गीत है जिसे खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। लाल बाबू पंडित कहते हैं, 'श्याम देहाती से खेसारी लाल यादव के बहुत ही आत्मीय संबंध रहे हैं। वह श्याम देहाती के परिवार वालो को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और समय समय पर उनकी मदद करते रहते हैं।'
यह भी पढ़ें:- Neetu Kapoor: नीतू कपूर को फिर आई पति ऋषि कपूर की याद, अभिनेत्री का पोस्ट कर देगा भावुक
श्याम देहाती ने साल 2007 में दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से बतौर गीतकार भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। गीत लिखने के साथ साथ उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में संगीत भी दिया। चार साल पहले वह फिल्म ‘रानी दिलबर जानी’ से हीरो भी बन गए थे जिनमें रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह, अर्चना सिंह, सीमा सिंह व आम्रपाली दुबे जैसी हीरोइनों ने काम किया था। पिछले साल 19 अप्रैल 2021 को कोरोना महामारी के वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।