सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने जिम से शेयर की अपनी तस्वीर, अभिनेत्री का कर्व्ड लुक देख दिल हार बैठे फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 05 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

लंबे समय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री के फैन सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं है। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee shared her picture from the gym the actress flaunts her perfect curvy look in pink top
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

लंबे समय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। यही वजह है कि अभिनेत्री के फैन सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं है। एक्ट्रेस को पूरे देश के लोगों का प्यार मिलता है। अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत आज अभिनेत्री इंडस्ट्री के टॉप पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली रानी चटर्जी सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती हैं। रानी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

हालांकि, पहले इंडस्ट्री में अपनी एंट्री के दौरान अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ा हुआ था। अपने वजन की वजह से एक्ट्रेस को कई बार बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था। लेकिन खुद को फिट करने की अपनी जिद को पूरा करते हुए आज अभिनेत्री भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्री को भी टक्कर देती नजर आती हैं।

 

Trending Videos
Bhojpuri: Rani Chatterjee shared her picture from the gym the actress flaunts her perfect curvy look in pink top
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर अक्सर फिटनेस गोल्स देतीं अभिनेत्री रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। ब्लैक रंग के योगा पैंट के साथ स्टाइलिश पिंक टॉप पहनी अभिनेत्री इस तस्वीर में बेहद फिट नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee shared her picture from the gym the actress flaunts her perfect curvy look in pink top
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में अपना कर्व्ड लुक फ्लॉन्ट करते हुए अभिनेत्री ने फोटो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं आपको इग्नोर कर रही हूं, तो मुझे डिस्टर्ब मत करो।’ वहीं अभिनेत्री के इस ट्रांसफॉर्मेशन और नए लुक को देख उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।

Bhojpuri: Rani Chatterjee shared her picture from the gym the actress flaunts her perfect curvy look in pink top
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की इस तस्वीर को लगातार लाइक करते हुए फैंस कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आपने तो बॉलीवुड की छुट्टी कर दी।’ वहीं, एक अन्य आयोजन में लिखा, ‘कड़क चीज हो रानी जी।’ इसके अलावा कई अन्य यूजर भी अभिनेत्री के इस कर्व्ड लुक की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Rani Chatterjee shared her picture from the gym the actress flaunts her perfect curvy look in pink top
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की इन फिल्मों में ‘मेरा पति मेरा देवता है’, ‘दूल्हा नाचे गली-गली’, ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘कसम दुर्गा’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed