फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने समर सिंह के साथ बिताए दोस्ती के पल, इस गाने पर किया जमकर डांस

Tue, 23 Nov 2021 10:26 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 23 Nov 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri singer arvind akela kallu spending good time with friend samar singh in dubai video goes viral
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : Instagram

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की भोजपुरी सिनेमा में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अरविंद अकेला इन दिनों अपने आगामी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए दुबई में हैं। वो दुबई में अपने म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर रील साझा करते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।



दोस्त के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए कल्लू

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अपने दोस्त समर सिंह के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अरविंद अकेला कल्लू ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वो अपने दोस्त समर के साथ दुबई की सड़क के किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो उन्हीं के गाने ‘बचपन का प्यार 55 तक चलेगा’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

bhojpuri singer arvind akela kallu spending good time with friend samar singh in dubai video goes viral
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में वो खूब डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 28 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। ये वीडियो उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी की प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कैप्शन में लिखा, ‘ये प्यार सच में बचपन से हैं और 55 तक नहीं बल्कि जिंदगी भर चलेगा’।

View this post on Instagram

A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu)

bhojpuri singer arvind akela kallu spending good time with friend samar singh in dubai video goes viral
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : Instagram

ये एक्ट्रेस भी हैं मौजूद

दुबई में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और और समर सिंह अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनकी सह-कलाकार श्वेता महारा और नीलम गिरि भी शूटिंग के लिए मौजूद है। ये लोग चौकड़ी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्माण रत्नाकर कुमार द्वारा किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu)

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri singer arvind akela kallu spending good time with friend samar singh in dubai video goes viral
अरविंद अकेला - फोटो : सोशल मीडिया

सह-अभिनेत्रियों से साथ थिरकते दिखें अभिनेता

इस वीडियो से पहले अरविंद अकेला ने अपनी सह-कलाकार नीलम गिरी, नीलकमल सिंह और श्वेता महारा के साथ मस्ती और डांस करते हुए रील साझा की थी। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। वो अक्सर अपने सह कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu)

विज्ञापन
bhojpuri singer arvind akela kallu spending good time with friend samar singh in dubai video goes viral
अरविंद अकेला कल्लू - फोटो : world wide record bhojpuri

ये हैं आगामी प्रोजेक्ट्स

अरविंद अकेला कल्लू के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘रेस’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, ऐसे में दोनों को साथ में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed