{"_id":"606ab8988ebc3ec39c36d341","slug":"bhojpuri-song-arvind-akela-kallu-yamini-singh-new-bhojpuri-song-chumma-jab-dogi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना 'चुम्मा जब दोगी' हुआ रिलीज, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना 'चुम्मा जब दोगी' हुआ रिलीज, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार
भोजपुरी सिनेमा के फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिंगर अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। इसी बीच कल्लू का एक गाना यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हाल ही में अरविंद भोजपुरी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री के साथ काम किया है। दोनों की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' का शानदार गीत 'चुम्मा जब दोगी' रिलीज होते ही छा गया है।
2 of 5
Arvind Akela Kallu
अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज का जादू चलाया है। गाना सुनने के बाद लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं। गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। मालूम हो कि पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे के अलावा अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं।
3 of 5
Arvind Akela Kallu
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। फुल ग्लैमर से भरपूर इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने काफी बेहतरीन डांस किया है। वीडियो में उनकी और उनकी को-स्टार की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
अभी हाल ही में होली पर अरविंद अकेला कल्लू ने नया गाना लॉन्च किया था। होली के इस गाने का नाम 'देवरु हो डर लागे अछरंग से' है। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर शिल्पी राज ने गाया था। उनकी आवाज में ये गाना और भी शानदार लग रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला के साथ त्रिशाकर मधु होली खेलती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
अरविंद अकेला कल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद अकेला ने 9 वर्ष की उम्र से ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग होने के कारण भी भी उनके वीडियो रिलीज होने के साथ ही तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।