टीवी का सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बिग बॉस का 11वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी धीरे-धीरे रिवील हो रही है। इस लिस्ट में अब एक भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी जुड़ गया है।
आलीशान जिंदगी जीती है 'ससुरा बड़ा पइसेवाला' की ये एक्ट्रेस, सलमान खान भी हैं इनके फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी चटर्जी भोजपुरी की एक बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से वो कभी नहीं हिचकतीं। रानी के साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है। रानी से पहले मोनालिसा और संभावना सेठ शो का हिस्सा बन चुकी हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी भी शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
पढ़ें- VIDEO: गणपति दर्शन करने पहुंची थीं जया बच्चन, भीड़ में फैन की हरकत देख खो बैठीं आपा
बात करते हैं रानी की। रानी के आगे बड़े-बड़े सितारे भी पानी भरते हैं। रानी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10 में थी। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'ससुरा बड़ा पइसेवाला'। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था।
पढ़ें- सुनील दत्त की खोज थी ये हीरोइन, 25 की उम्र में हुई विधवा फिर 20 साल बड़े किशोर कुमार से की शादी
इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा ने धूम मचा दी थी। ये फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। रानी 16 साल की उम्र में ही स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
धीरे-धीरे रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। रानी एक फिल्म का 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। रानी एक महीने में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर देती हैं। अपने 11 साल के करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं।