BJP सांसद रवि किशन बोले-राजनीति को सीरियस नहीं ले रहे राहुल गांधी, ऐसे तो खत्म हो जाएगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति को सीरियस तरीके से नहीं ले रहे हैं और यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक गरीबों का शोषण किया है। राहुल गांधी राजनीति में सीरियस नहीं हैं जबकि राजनीति एक सीरियस चीज है। अब तो कांग्रेस के लोग संसद भी नहीं आते हैं जबकि मैं शूटिंग छोड़कर संसद आता हूं।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। बात करें रवि किशन की तो रवि किशन साल 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। अब वह गोरखपुर से सांसद हैं। बॉलीवुड फिल्मों से असफल होकर भोजपुरी फिल्मों का रुख करने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के स्टार एक्टर माने जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनका स्वर्णिम दौर अब निकल चुका है। लेकिन भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर हैं।
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई रवि किशन की एक्टिंग का दीवाना है लेकिन आज सुपरस्टार बन चुके रवि किशन को ये सब हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि वो गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया।