{"_id":"62837e625da7a5788c6d456b","slug":"bhojpuri-superstar-pawan-singh-and-shilpi-raj-new-song-saree-se-taadi-is-trending-on-youtube-after-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह-शिल्पी राज के गाने 'साड़ी से ताड़ी' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर तेजी से हो रहा ट्रेंड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: पवन सिंह-शिल्पी राज के गाने 'साड़ी से ताड़ी' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर तेजी से हो रहा ट्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 17 May 2022 05:53 PM IST
एक्टर पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा वह एक शानदार सिंगर भी हैं जिनके गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में एक्टर का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो दर्शकों को खूब लुभा रहा है। गाने का नाम 'साड़ी से ताड़ी' है। इस गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। गाने को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं और अभी से ही ये गाना यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
Trending Videos
2 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की खूब जमी जोड़ी
इस गाने को पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आ रही है। गाने में पवन सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। साड़ी से ताड़ी गाने को अपने संगीत से आर्य शर्मा ने सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा गाना
इस गाने को आज यानी 17 मई को रिलीज किया गया। जिसके कुछ ही देर बाद यह यू-ट्यूब पर ट्रेंड होने लगा। महज आठ घंटे में इस गाने को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। दर्शक कमेंट सेक्शन में अपने पसंदीदा एक्टर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
4 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने पर एक फैन ने कमेंट किया, 'आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह, पवन सिंह केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी भाषा की मिठास को पवन सिंह ने जमाने को सुनाया है जियो किंग।' गौरतलब है कि पवन सिंह ने अपने करियर में एक बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। यह गाना केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में खूब सुना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।