Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shikhar Dhawan Acting Debut: Now Shikhar Dhawan will be seen in films too, this year Shikhar Dhawan's first film will be released, know name of the film
{"_id":"628384fa0596fb284a129a99","slug":"shikhar-dhawan-acting-debut-now-shikhar-dhawan-will-be-seen-in-films-too-this-year-shikhar-dhawan-s-first-film-will-be-released-know-name-of-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shikhar Dhawan Acting Debut: अब फिल्मों में भी दिखेगा 'गब्बर' का जलवा, इस साल शिखर धवन की पहली फिल्म हो सकती है रिलीज, जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shikhar Dhawan Acting Debut: अब फिल्मों में भी दिखेगा 'गब्बर' का जलवा, इस साल शिखर धवन की पहली फिल्म हो सकती है रिलीज, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 May 2022 05:17 PM IST
सार
धवन को कुछ महीने पहले फिल्ममेकर्स ने अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और अब फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी साल उनकी फिल्म रिलीज भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
भारतीय क्रिकेट में 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन अब एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं। धवन को कुछ महीने पहले फिल्ममेकर्स ने अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और अब फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी साल उनकी फिल्म रिलीज भी हो सकती है।
Trending Videos
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर एक बड़े मेनस्ट्रीम मूवी में काम करने जा रहे हैं। इसके लिए धवन ने कमर भी कस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक धवन ने इसके लिए शूटिंग पहले ही पूरी कर ली थी। अभी फिलहाल प्रोडक्शन का काम जारी है। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल का भी खुलासा होना अभी बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन को जब फिल्म का ऑफर मिला था, तब वह बेहद खुश थे और उन्होंने तुरंत हा कर दी थी। फिल्म के प्रोड्यूसर को भी धवन ही उस किरदार के लिए बेस्ट लगे। धवन फिल्म में मुख्य किरदारों में से एक होंगे। फिल्म के इसी साल रिलीज भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा धवन पिछले साल अक्तूबर में अक्षर कुमार की आने वाली फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर दिखे थे। तब ऐसा अफवाहें उड़ी थीं कि धवन भी राम सेतु फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि धवन इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अक्षर कुमार के साथ राम सेतु में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा नजर आएंगी।
4 of 4
परिणीति चोपड़ा और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन का अक्षय और रणवीर सिंह के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं। धवन ने पिछले साल दिसंबर में रणवीर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। इसके कैप्शन में धवन ने लिखा था- भाई, हमेशा की तरह आपसे इस बार भी प्यारी मुलाकात हुई। धवन फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।
रामसेतु के सेट पर शिखर धवन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।