{"_id":"628382bb3c9c7616e92172fc","slug":"cannes-film-festival-2022-pm-narendra-modi-on-india-participation-as-a-country-of-honour-at-cannes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: भारत को मिला 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान, पीएम मोदी ने बताया देश के लिए ये क्यों है खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2022: भारत को मिला 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान, पीएम मोदी ने बताया देश के लिए ये क्यों है खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 17 May 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2022 के कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल पहली बार भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहा है। कांस 2022 में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश जारी किया है।
भारत को आधिकारिक रूप से कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, "मार्चे डू फिल्म - फेस्टिवल डी कांस में कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भारत की भागीदारी के बारे में जानकर मुझे खुशी हो रही है। भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 साल और कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे होने का आनंद ले रहा है।"
Delighted about India's participation as a Country of Honour at Marché du Film-festival de Cannes. As India celebrates its 75th yr of independence,75th anniversary of Cannes Film Festival&75 yrs of Indo-French diplomatic ties enhance pride associated with momentous milestones: PM pic.twitter.com/Q2FJsjubeh
पीएम ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक सत्यजीत रे की एक फिल्म को कान क्लासिक्स सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आगे कहते हैं, "भारत में बनने वाली फिल्मों की संख्या, अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यहां अलग-अलग भाषाओं में फिल्में बनती हैं। हमारे फिल्म सेक्टर की विविधता उल्लेखनीय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
पीएम मोदी कहते हैं, ”फिल्में और समाज एक-दूसरे के दर्पण हैं। सिनेमा मानवीय भावनाओं और भावों को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित करता है, जो दुनिया को मनोरंजन के एक सामान्य सूत्र से जोड़ता है। भारत के कई स्टार्टअप सिनेमा वर्ल्ड को अपनी ताकत दिखाएंगे। इंडिया पवेलियन, भारतीय सिनेमा के पहलुओं को प्रदर्शित करेगा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सीख को बढ़ावा देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X