सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nikamma Trailer: बड़े परदे पर वापसी को लेकर बोलीं शिल्पा शेट्टी, ‘30 साल बाद भी लगता है कि मैं न्यूकमर ही हूं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 17 May 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Even after 30 years I feel like I am a newcomer Shilpa Shetty said about her back to big screen
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

46 साल की हो चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जोश और उनका हौसला काबिले तारीफ है। अपनी फिटनेस से वह अब भी करोड़ों युवतियों की प्रेरणा हैं। फिल्मकारों के लिए तुरुप का ऐसा पत्ता हैं जो अगर बड़े परदे पर सही से पड़ा तो 'निकम्मा' जैसी नए चेहरों वाली फिल्मों के वारे न्यारा हो सकते हैं। मंगलवार को फिल्म 'निकम्मा' का ट्रेलर मुंबई में रिलीज हुआ और ये फिल्म भले यूट्यूबर शिरले सेतिया की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म हो पर ट्रेलर लॉन्च की सारी लाइमलाइट शिल्पा ही लूट ले गईं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी भी एक बार फिर इस फिल्म में रोमांटिक लीड में दिखेंगे।

Trending Videos
Even after 30 years I feel like I am a newcomer Shilpa Shetty said about her back to big screen
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े परदे पर अपनी दूसरी इनिंग्स के बारे में शिल्पा शेट्टी कहती हैं, ’14 साल बाद मेरी बड़े परदे पर वापसी हो रही है। मेरे 14 साल के वनवास को तोड़ने का श्रेय निर्देशक शब्बीर खान को जाता है।  उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। आज भी जब मैं शब्बीर को फोन करती हूं तो उनको यही बोलती हूं कि हैलो, मैं न्यूकमर बोल रही हूं।’ शिल्पा शेट्टी की कैमरे के सामने वापसी वाली फिल्म 'हंगामा 2' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। शिल्पा कहती हैं, ‘फिल्म ‘निकम्मा’ के निर्माता भी चाहते तो इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर सकते थे लेकिन उन्होंने इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए दो साल तक इंतजार किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Even after 30 years I feel like I am a newcomer Shilpa Shetty said about her back to big screen
फिल्म निकम्मा की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिल्पा शेट्टी कहती हैं, ‘फिल्म का नाम निकम्मा है। आमतौर पर जो लोग निकम्मे होते हैं वे कोई काम नहीं करते लेकिन शब्बीर ने हम लोगों से फिल्म में बहुत काम करवाया है। हालांकि जीवन में कभी मेरा निकम्मे लोगों से पाला तो नहीं पड़ा हैं, अगर कुछ ऐसे लोग जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर मिले भी तो उनको उसी हाल पर छोड़ दिया।’ दक्षिण बनाम बॉलीवुड के सवाल पर वह कहती हैं, ‘साउथ की फिल्मों का कॉन्टेंट बहुत अच्छा होता है। ‘निकम्मा’ भी उसी तरह की मनोरंजक फिल्म है।’ फिल्म के ट्रेलर में शिल्पा शेट्टी कभी सुपर वुमन तो कभी दुर्गा के अवतार में दिखी है। वह कहती हैं, ‘आम जीवन में हर औरत सुपर वूमन होती है।’

Even after 30 years I feel like I am a newcomer Shilpa Shetty said about her back to big screen
फिल्म निकम्मा की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस के बादशाह रहे अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' से साल 1993 में डेब्यू किया था। अगले साल फिल्मों में आए हुए उन्हें तीस साल हो जाएंगे। इस बारे में शिल्पा कहती हैं, ‘कमाल की जर्नी रही है मेरी। मैं हमेशा अच्छे पलों को ही याद करती हूं। मेरा हमेशा पॉजिटिव ही एटीट्यूट रहता है। हमारा दौर तो अब खत्म हो गया। आज बहुत सारे अच्छे अच्छे टैलेंट आ गए हैं और पूरी तैयारी के साथ फिल्मों में आ रहे हैं। अब तो तकनीक भी बहुत बदल गई। हमारे जमाने में रील वाला कैमरा होता था। जब वह चलता तो उसकी आवाज में मैं अपने संवाद ही भूल जाती।’

विज्ञापन
Even after 30 years I feel like I am a newcomer Shilpa Shetty said about her back to big screen
फिल्म निकम्मा की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर शिल्पा ने बताया, ‘जब मैं फिल्म ‘बाजीगर’ कर रही थी तो अपनी लाइंस बड़ी तेजी से बोलती थी। बस ये था कि किसी तरह अपनी लाइंस बोल देनी है। कैमरा के तरफ मेरी फेसिंग भी नही होती थी। तब शाहरुख खान ने समझाया कैमरा को दर्शक समझो और अपनी लाइन्स के साथ भागो मत। कोई कहीं नहीं जा रहा है। तुम्हारा जो भी डायलॉग है उसे इत्मीनान से बोलो। अब तक 64 फिल्में करने के बाद भी मैं आज भी नर्वस होती हूं। मुझे लगता है यह फीलिंग तब तक रहती है जब तक भीतर का आर्टिस्ट जिंदा है।’


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed