फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार पर चढ़कर कार्तिक ने लुटाया फैंस पर प्यार, सीटी बजाते लोगों को देख बोले- इसी के लिए जीता हूं

Sun, 19 Jun 2022 10:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Jun 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Actor Kartik aaryan stood on the car showered love to the fans see video here
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' की धमाकेदार सफलता के साथ कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। दर्शकों की तरफ से एक्टर पर ढेर सारा प्यार बरसाया जा रहा है। इस प्यार और प्रशंसा को एक्टर भी बड़े ही विनम्रतापूर्वक फैंस को लौटा रहे हैं। फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हुआ है कि वह जहां भी जा रहे हैं फैंस उन्हें घेर ले रहे हैं। एक्टर भी फैंस के इस प्यार से खूब गदगद हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 Actor Kartik aaryan stood on the car showered love to the fans see video here
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

एक्टर को हाल ही में उनके आवास के बाहर कुछ छोटे फैंस के साथ बातचीत करते हुए एक वीडियो में देखा गया था। अब कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फैंस संग एक और वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी कार पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी कार घेरे हुए दिख रहे हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 Actor Kartik aaryan stood on the car showered love to the fans see video here
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में फैंस को कार्तिक के लिए सीटी बजाते सुना जा सकता है। कार्तिक भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'भूल भुलैया 2 का पांचवां हफ्ता वाकई मजबूत हो रहा है। इसी प्यार के लिए जीता हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Actor Kartik aaryan stood on the car showered love to the fans see video here
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों नजर आएंगे कार्तिक 

बता दें कि 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में भी जोरदार प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा है कि अगर फिल्म का प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा तो यह जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म के बाद कार्तिक जल्द ही 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे जो शशांक घोष द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसके अलावा वह कृति सनोन के साथ 'शहजादा' भी काम कर रहे हैं जो अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed