फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बताई अपनी स्ट्रगल स्टोरी, बोले- लोग मेरा नाम तक नहीं जानते थे

Sun, 11 Sep 2022 05:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Sep 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says It's not been easy
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता कार्तिक आर्यन आज की तारीख में इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' जबरदस्त हिट रही। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में है। गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के बाद भी कार्तिक ने अपने लिए खुद इंडस्ट्री में जगह बनाई है। बता दें कि कार्तिक ने वर्ष 2011 फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनके खाते में कई शानदार फिल्में आईं और आज उनकी सक्सेस सभी के सामने है। हाल ही में कार्तिक ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात की।

Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says It's not been easy
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

एक मीडिया बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपने यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल भी आसान नहीं था। यह काफी कठिन यात्रा रही और इसमें काफी वक्त लगा। मैंने अपने करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र में की, लगभग एक चाइल्ड एक्टर के रूप में। यह यात्रा काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। हिट और फ्लॉप का सिलसिला चला।' 

Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says It's not been easy
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'लंबे समय तक अधिकांश लोग मेरा नाम तक नहीं जानते थे। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बदल सकता था। मैं काफी उतार-चढ़ावों के साथ रहा हूं। मैंने सबकुछ देखा है। अब मैं 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस एंजॉय कर रहा हूं। शुक्र है कि आज मैं इंडस्ट्री में खुद को अच्छी जगह पर देखता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan talks about his journey in Bollywood says It's not been easy
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta

बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक की सफलता सिर चढ़कर बोल रही है। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 266 करोड़ रूपये रहा। कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह अनुराग बासु की 'आशिकी 3' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'शहजादा', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'फ्रेडी' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed