फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने फिर जीता फैंस का दिल, इकोनॉमी क्लास में की यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Mon, 19 Sep 2022 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Sep 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan travels in economy class flight fans shower love and praise on him
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ तक उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह जहां भी जाते हैं, फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसके पीछे की वजह एक्टर का अभिनय तो है ही, साथ ही अपने व्यवहार के चलते भी वह प्रशंसकों के चहेते बने हुए हैं। एक बार फिर कार्तिक आर्यन फैंस का दिल छूते नजर आए। दरअसल, कार्तिक को हाल ही में फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान अन्य यात्रियों ने कार्तिक का जोरदार स्वागत किया। 

Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan travels in economy class flight fans shower love and praise on him
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक को इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए देखा जा सकता है। कार्तिक को अपने बीच पाकर सहयात्रियों के चेहरे की खुशी देखने लायक है। सभी कार्तिक की तारीफें करते नहीं थक रहे। कार्तिक ने भी फैंस का खूब मान रखा। तस्वीरें लेने के इच्छुक फैंस को उन्होंने खूब पोज दिए। एक के बाद एक सभी ने अपने चहेते एक्टर के साथ फोटो क्लिक करना और वीडियो लेना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक की यह वीडियो जोधपुर जाने के दौरान की है।

Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan travels in economy class flight fans shower love and praise on him
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बता दें कि यह वीडियो एक पैपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लाइट में कार्तिक आर्यन को अचानक अपने बीच पाकर सभी यात्री हैरान नजर आ रहे हैं। इसके बाद सभी ने कार्तिक के स्वागत में तालियां बजानी शुरू कर दीं और पूरी फ्लाइट में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इसके बाद सभी यात्रियों ने अपने मोबाइल से एक्टर की फोटो क्लिक करनी शुरू कीं। इस पर कार्तिक आर्यन अपनी सीट से उठ खड़े हुए और सभी को खूब शानदार अंदाज में पोज दिए। उनकी इस सादगी ने सभी का दिल जीत लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan travels in economy class flight fans shower love and praise on him
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने एक बातचीत के दौरान यह कहा था कि इतनी लग्जरी लाइफ होने के बाद भी वह आज तक इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते हैं। उन्होंने कहा था, 'एक मुकाम हासिल करने के बाद लोग ऐसा करना बंद कर देते हैं, लेकिन मैंने नहीं किया। मेरे कुछ सपने हैं। मैं लंबरगिनी खरीदना चाहता था और अपनी कमाई से खरीदा भी। मैं अभिनेता भी बनना चाहता था और मैने अपने इस सपने को भी पूरा किया है। कार्तिक ने कहा कि सपने तो इससे भी बड़े हैं। वह इकोनॉमी में ट्रेवल करते हैं लेकिन यह भी मानते हैं कि प्राइवेट जेट भी आना चाहिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed