फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Balki: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आर बाल्की की फिल्मों का हाल, चुप रिलीज होने से पहले देखें उनका रिपोर्ट कार्ड

Mon, 19 Sep 2022 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Sep 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Before Chup R Balki Padman Ki and Ka Shamitabh Cheeni Kum Box Office report
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'चुप' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान अहम किरदार में दिखने वाले हैं। फिलहाल 'चुप' की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। बतौर निर्देशक आर बाल्की अब तक कई बड़े सितारों के साथ फिल्में बना चुके हैं। आज हम आपको उनकी पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

Before Chup R Balki Padman Ki and Ka Shamitabh Cheeni Kum Box Office report
पैडमैन फिल्म का पोस्
पैडमैन

अक्षय कुमार अभिनीत 'पैडमैन' एक गंभीर विषय पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट राधिका आप्टे नजर आईं थी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 81.81 करोड़ का कारोबार किया था। 

Before Chup R Balki Padman Ki and Ka Shamitabh Cheeni Kum Box Office report
की एंड का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
की एंड का

पैडमैन से पहले आर बाल्की ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ की एंड का बनाई थी। इस फिल्म में करीना के साथ अर्जुन कपूर ने भी काम किया था। फिल्म की कहानी काफी अलग थी जिसकी वजह से दर्शकों को यह काफी पसंद भी आई थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 52.31 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Chup R Balki Padman Ki and Ka Shamitabh Cheeni Kum Box Office report
शमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
शमिताभ

अपने करियर में आर बल्की अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार के साथ भी काम कर चुके हैं। साल 2016 में आर बाल्की ने दर्शकों के सामने कुछ अलग पेश करने की कोशिश की। उन्होंने अमिताभ और धनुष के साथ शमिताभ फिल्म बनाई। लेकिन इस फिल्म ने लोगों को काफी निराश किया। दर्शकों को उम्मीद थी कि दो उम्दा अभिनेताओं की वजह से यह फिल्म कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा हो न सका। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 22.46 करोड़ का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Before Chup R Balki Padman Ki and Ka Shamitabh Cheeni Kum Box Office report
चीनी कम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चीनी कम

फिल्म 'चीनी कम' आर बाल्की की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तब्बू लीड रोल में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 17.30 करोड़ का कलेक्शन किया था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed