{"_id":"63287d3679351f410b609e43","slug":"malaika-arora-shows-her-bold-look-in-new-photos-in-tight-fighting-shimmery-gown-fans-says-beautiful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: कैमरे के सामने बोल्ड हुईं मलाइका अरोड़ा, सितारों से जड़ी ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: कैमरे के सामने बोल्ड हुईं मलाइका अरोड़ा, सितारों से जड़ी ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 19 Sep 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमा जगत की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर मलाइका की उम्र का पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। अभिनेत्री कैमरे के सामने ऐसा जादू चलाती हैं कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। मलाइका अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपने फैशन की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने कातिलाना अंदाज से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी मलाइका ने कुछ ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
मलाइका के स्टाइल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, जिम वियर से लेकर पार्टी ड्रेसिज तक उनके हर अंदाज पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं। अपने हुस्न की बिजलियां गिराने वाली मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी खूबसूरती से कहर बरपा रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में मलाइका लाइट पिंक कलर का टाइट फिटिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। मलाइका के गाउन पर सिल्वर और गोल्डन कलर के सितारे कुछ इस कदर जड़े हैं कि वह सितारों की तरह जगमगा रही हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनका यह लुक दीवाना बना रहा है।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
सितारों से सजी इस ड्रेस में मलाइका ने अपना बदन इस तरह लपेटा हुआ है कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर रही हैं। मलाइका इन तस्वीरों में अपनी परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में मलाइका कभी बैठकर, तो कभी लेटकर अपनी कातिलाना अदाओं से अपने फैंस को घायल कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं और उनकी तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ उनकी इन तस्वीरों के साथ भी हो रहा है।
मलाइका द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री के किलर लुक्स सबको कमेंट करने पर मजबूर कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले शेयर की गई इन तस्वीरों पर अब तक 70 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। उनकी तस्वीरों से नजर हटा पाना मुश्किल हो रहा है। फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और इसके साथ ही फायर और हार्ट इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं। फैंस के साथ ही संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी कमेंट कर फायर इमोजी शेयर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।